1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Jio की टक्‍कर में Airtel लेकर आई अनलिमिटेड प्‍लान, 399 रुपए में मिलेगा 3 महीने के लिए ये सब

Jio की टक्‍कर में Airtel लेकर आई अनलिमिटेड प्‍लान, 399 रुपए में मिलेगा 3 महीने के लिए ये सब

 Published : Aug 08, 2017 01:18 pm IST,  Updated : Aug 08, 2017 01:58 pm IST

Jio के जवाब में एयरटेल भी ह-ब-हू वैसा ही प्‍लान लेकर आया है। एयरटेल के इस नए प्रीपेड प्‍लान के तहत ग्राहकों को 399 रुपए से रिचार्ज करवाना होगा।

Jio की टक्‍कर में Airtel लेकर आई अनलिमिटेड प्‍लान, 399 रुपए में मिलेगा 3 महीने के लिए ये सब- India TV Hindi
Jio की टक्‍कर में Airtel लेकर आई अनलिमिटेड प्‍लान, 399 रुपए में मिलेगा 3 महीने के लिए ये सब

नई दिल्‍ली। रिलायंस Jio के सस्‍ते प्‍लान के जवाब में एयरटेल भी ह-ब-हू वैसा ही प्‍लान लेकर आया है। एयरटेल के इस नए प्रीपेड प्‍लान के तहत ग्राहकों को 399 रुपए से रिचार्ज करवाना होगा। यह प्‍लान 84 दिनों के लिए है, जिसमें यूजर को प्रति दिन 1 जीबी के हिसाब से 84 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके साथ ही ग्राहकों को फ्री कॉलिंग भी मिलेगी, लेकिन यह फ्री कॉलिंग अनलिमिटेड नहीं होगी। इससे पहले रिलायंस जियो भी 399 रुपए का प्‍लान पेश कर चुका है। 16 अगस्‍त से जियो कस्‍टमर्स को 4 महीने बाद एक बार फिर से अपना पैक रिचार्ज करवाना होगा। इससे पहले Jio कस्‍टमर्स को अपनी ओर खींचने के लिए एयरटेल भी 399 रुपए का प्‍लान लेकर आया है। इससे पहले वोडाफोन भी ठीक इसी प्रकार का प्‍लान पेश कर चुका है।

एयरटेल का यह ऑफर सिर्फ 4जी सिम के साथ मिलेगा। वहीं इस ऑफर को कंपनी के किसी अन्य ऑफर के साथ इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। कंपनी इस ऑफर में 84 जीबी डेटा देने की बात तो कर रही है, लेकिन यहां कॉलिंग अनलिमिटेड नहीं होंगी। यहां 1 हफ्ते के लिए 1000 मिनट की कॉलिंग प्रदान की जाएगी। इसके बाद हफ्ते के शेष दिनों में ग्राहकों को एयरटेल नेटवर्क पर 0.10 रुपए प्रति मिनट और अन्य नेटवर्क पर 0.30 रुपए प्रति मिनट की दर से भुगतान करना होगा।

रिलायंस के धन धना धन प्‍लान की बात करें तो इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल, फ्री रोमिंग और 20 प्रतिशत अधिक डाटा की सुविधा दी जा रही है। इस प्‍लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। प्रभावी तौर पर देखें तो 4.75 रुपए रोजाना खर्च कर आप इस रिचार्ज वाउचर के जरिए रोजाना 1GB डाटा और फ्री कॉल्‍स पा सकते हैं। 399 रुपए के इस नए जियो धन धना धन ऑफर के तहत, जियो 84 दिन के लिए 84 जीबी 4जी डाटा कस्‍टमर्स को उपलब्‍ध कराएगी। यूजर्स प्रति दिन 1 जीबी हाई स्‍पीड डाटा इस्‍तेमाल कर सकेंगे, इस सीमा के समाप्‍त होने के बाद स्‍पीड घटकर 128 केबीपीएस रह जाएगी। इसके अलावा इस प्‍लान में सब्‍सक्राइर्ब्‍स को जियो की एेप जैसे जियो म्‍यूजिक, जियो न्‍यूज और जियो टीवी की भी अनलिमिटेड सुविधा मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा