1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वरिष्‍ठ आईएएस अधिकारी अजय त्‍यागी होंगे सेबी के नए प्रमुख, मार्च में संभालेंगे पदभार

वरिष्‍ठ आईएएस अधिकारी अजय त्‍यागी होंगे सेबी के नए प्रमुख, मार्च में संभालेंगे पदभार

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 10, 2017 08:14 pm IST,  Updated : Feb 10, 2017 08:22 pm IST

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजय त्‍यागी को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वरिष्‍ठ आईएएस अधिकारी अजय त्‍यागी होंगे सेबी के नए प्रमुख, मार्च में संभालेंगे पदभार- India TV Hindi
वरिष्‍ठ आईएएस अधिकारी अजय त्‍यागी होंगे सेबी के नए प्रमुख, मार्च में संभालेंगे पदभार

नई दिल्‍ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजय त्‍यागी को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

त्‍यागी वर्तमान में आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्‍त सचिव (निवेश) की जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं।

  • त्‍यागी 1984 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने त्‍यागी की नियुक्ति 5 साल के लिए करने को मंजूरी दी है।
  • वह कुछ समय तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड में भी रहे हैं।
  • वह यूके सिन्‍हा का स्‍थान लेंगे।
  • यूके सिन्‍हा ने 18 फरवरी 2011 को सेबी प्रमुख का पद ग्रहण किया था।
  • उन्‍हें उस समय तीन साल के लिए नियुक्‍त किया गया था। बाद में उन्‍हें दो साल का सेवा विस्‍तार दिया गया।
  • पिछले साल 17 फरवरी को उनका कार्यकाल खत्‍म होने के एक दिन पहले सरकार ने उनकी इस पद पर पुनर्नियुक्‍ति 18 फरवरी 2016 से 1 मार्च 2017 तक करने को मंजूरी दी थी।
  • चेयरमैन और पूर्ण कालिक सदस्‍यों के अलावा सेबी बोर्ड में वित्‍त मंत्राल, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय और आरबीआई के स्‍वंत्रत सदस्‍य और प्रत्‍याशी शामिल होते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा