1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मैकडोनाल्ड्स प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर, इसी हफ्ते खुल जाएंगे सभी 84 रेस्‍टोरेंट

मैकडोनाल्ड्स प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर, इसी हफ्ते खुल जाएंगे सभी 84 रेस्‍टोरेंट

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 10, 2018 11:24 am IST,  Updated : Jan 10, 2018 11:24 am IST

दिल्‍ली सहित उत्‍तर एवं पूर्वी भारत में मौजूदा कंपनी के सभी रेस्‍टोरेंट इसी हफ्ते खुल जाएंगे।

McDonald- India TV Hindi
McDonald Image Source : PTI

नयी दिल्ली। मैकडोनाल्‍ड्स के बर्गर के शौकीनों के लिए एक राहत भरी खबर है। दिल्‍ली सहित उत्‍तर एवं पूर्वी भारत में मौजूदा कंपनी के सभी रेस्‍टोरेंट इसी हफ्ते खुल जाएंगे। मैकडोनाल्ड्स के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे विक्रम बक्शी ने आज कहा कि देश के उत्तरी और पूर्वी भागों में सभी 84 रेस्तरां इस सप्ताहांत तक फिर से खुल जाएंगे।

लाजिस्टिक सहयोगी द्वारा आपूर्ति रोके जाने के कारण इन रेस्तराओं को मजबूरन बंद करना पड़ा था। बक्शी की अगुवाई वाले सीपीआरएल (कनाट प्लाजा रेस्टुरेंट्स) की लाजिस्टिक भागीदार राधाकृष्ण फूडलैंड द्वारा सेवाओं की आपूर्ति रोके जाने के कारण पूर्वी तथा उत्तरी भागों में रेस्तराओं को बंद करना पड़ा था।

राधाकृष्ण फूडलैंड ने मात्रा कम होने तथा बकाया राशि का भुगतान नहीं होने का हवाला देते हुए आपूर्ति रोक दी। हालांकि बक्शी ने प्रभावित रेस्तराओं को सामानों की आपूर्ति के लिये नये आपूर्तिकर्ता कोल्ड ईक्स की सेवा ली है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी 64 रेस्तरां खुल गये हैं और इस सप्ताहांत सभी 84 काम करने लगेंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा