1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Lockdown 2.0: सभी घरेलू एवं अंतरराष्‍ट्रीय यात्री उड़ाने 3 मई तक रहेंगी निलंबित

Lockdown 2.0: सभी घरेलू एवं अंतरराष्‍ट्रीय यात्री उड़ाने 3 मई तक रहेंगी निलंबित

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 14, 2020 01:37 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 01:43 pm IST

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी ट्विट कर कहा कि सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय अनुसूचित एयरलाइंस का परिचालन 3 मई, 2020 की रात 11:59 बजे तक निलंबित रहेगा।

अंतरराष्ट्रीय अनुसूचित एयरलाइंस का परिचालन 3 मई, 2020 की रात 11:59 बजे तक निलंबित- India TV Hindi
All domestic and international passenger flights will remain suspended till May 3

नई दिल्‍ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सभी अंतरराष्‍ट्रीय और घरेलू वाणिज्यिक यात्री उड़ाने 3 मई, 2020 की मध्‍य रात्रि 11 बजकर 59 मिनट तक निलंबित रहेंगी। मंत्रालय ने यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को पूरे देश में लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा के बाद लिया है। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में जीत हासिल करने के लिए देश में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया है।

इससे पहले सरकार ने सभी घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों को 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए निलंबित कर दिया था। भारतीय रेलवे ने भी ट्विट कर कहा है कि अगले आदेश तक सभी तरह की टिेकट बुकिंग सेवा पर रोक जारी रहेगी। भारतीय रेलवे ने कहा कि ई-टिकट सहित पहले से ट्रेन की टिकटों की बुकिंग अगले आदेश तक नहीं होगी, ऑनलाइनट टिकट रद्द करने की सुविधा जारी रहेगी। 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी ट्विट कर कहा कि सभी घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय अनुसूचित एयरलाइंस का परिचालन 3 मई, 2020 की रात 11:59 बजे तक निलंबित रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा