1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Amazon के CEO जेफ बेजोस ने की तलाक देने की घोषणा, शादी के 25 साल बाद लिया फैसला

Amazon के CEO जेफ बेजोस ने की तलाक देने की घोषणा, शादी के 25 साल बाद लिया फैसला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 09, 2019 10:32 pm IST,  Updated : Jan 09, 2019 10:34 pm IST

जेफ बेजोस ने 25 साल पहले मैकेंजी बेजोस से शादी की थी।

jeff bezos and wife- India TV Hindi
jeff bezos and wife Image Source : JEFF BEZOS AND WIFE

नई दिल्‍ली। अमेजन के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस ने बुधवार को ट्विट कर पूरी दुनिया को यह बताया है कि वह अपनी पत्‍नी को तलाक दे रहे हैं। जेफ बेजोस ने 25 साल पहले मैकेंजी बेजोस से शादी की थी।

बेजोस दंपत्ति ने अपने बयान में लिखा है कि जैसा कि हमारा परिवार और नजदीकी मित्र जानते हैं, प्‍यार भरे एक लंबे समय और तलाक की प्रक्रिया के बाद, हमने सहमति से तलाक लेने का फैसला लिया है और हम आगे भी दोस्‍तों की तरह जीवन व्‍यतीत करेंगे।

latter
Image Source : LATTERlatter

इस बयान में आगे लिखा है कि यदि हमें यह पता होता कि 25 साल बाद हम अलग होंगे, तो हम इसे दोबारा करेंगे। मैकेंजी बेजोस अमेजन की पहली कर्मचारी थीं। जेफ और मैकेंजी की मुलाकात डी.ई शॉ में हुई थी। यह मुलाकात अमेजन की स्‍थापना से पूर्व हुई थी।

मैकेंजी बेजोस एक उपन्‍यासकार हैं और उन्‍होंने दि टेस्टिंग ऑफ लूथर अलब्राइट एवं ट्रैप्‍स सहित कई किताबें लिखी हैं। ब्‍लूमबर्ग के मुताबिक वर्तमान में बेजोस के पास 137 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा