1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Amazon महज 23 साल में बन गई रिलायंस से 8 गुना बड़ी कंपनी, बेजोस को बनाया दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति

Amazon महज 23 साल में बन गई रिलायंस से 8 गुना बड़ी कंपनी, बेजोस को बनाया दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 16, 2018 11:51 am IST,  Updated : Jul 16, 2018 11:51 am IST

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon को आज अपना कारोबार शुरु किए पूरे 23 साल हो गए हैं इन 23 सालों में कंपनी ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। Amazon ने अपने संस्थापक जेफ बेजोस को दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति बना दिया है और खुद भी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है।

Amazon's 23  years old Journey - India TV Hindi
Amazon's 23  years old Journey 

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon को आज अपना कारोबार शुरु किए पूरे 23 साल हो गए हैं इन 23 सालों में कंपनी ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। Amazon ने अपने संस्थापक जेफ बेजोस को दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति बना दिया है और खुद भी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है।

16 जुलाई 1995 को शुरू किया था कारोबार

Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस ने 23 साल पहले आज के दिन यानि 16 जुलाई 1995 को अपनी पहली किताब बेची थी। इसके बाद अमेजन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज दुनियाभर में यह सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी तो है ही साथ में Apple के बाद दुनिया की दूसरी बड़ी कंपनी बन चुकी है।

23 साल में इतनी बड़ी हो गयी ये कंपनी

Amazon का शेयर ने पिछले हफ्ते 1813 डॉलर पर बंद हुआ है, इस लिहाज से कंपनी का कुल बाजार मूल्य 880 अरब डॉलर हो गया है और Alphabet को पछाड़ अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है। पहले नंबर पर मोबाइल बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple है जिसका कुल बाजार मूल्य 940 अरब डॉलर को पार कर चुका है।

भारत की कंपनियों से 8 गुना बड़ी कंपनी

Amazon की तुलना अगर भारतीय कंपनियों से की जाए तो भारत की सबसे कंपनियां इस कंपनी के आगे बहुत छोटी हैं। भारत की सबसे बड़ी कंपनी TCS है और इसका कुल बाजार मूल्य 110 अरब डॉलर के करीब है, हाल ही में भारत की दूसरी बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री ने भी 100 अरब डॉलर के क्लब में एंट्री मारी है। लेकिन Amazon तो भारती कंपनियों से 8 गुना बड़ी कंपनी बन चुकी है और उसने सिर्फ 23 साल में यह सफर तय किया है।

जेफ बेजोस हैं दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति

Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस ने भी कंपनी की ग्रोथ से तगड़ी कमाई की है, बेजोस अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं, उनकी कुल संपत्ति 146 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। भारतीय के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की संपत्ति 44 अरब डॉलर के करीब है और वह एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा