1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Google ने चलाया फर्जी विज्ञापन, Amul ने गूगल इंडिया को भेजा नोटिस

Google ने चलाया फर्जी विज्ञापन, Amul ने गूगल इंडिया को भेजा नोटिस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2019 09:26 am IST,  Updated : Jan 17, 2019 09:26 am IST

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल इंडिया के खिलाफ भारतीय डेयरी कंपनी अमूल ने नोटिस भेजा है।

Amul
 - India TV Hindi
Amul  

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल इंडिया के खिलाफ भारतीय डेयरी कंपनी अमूल ने नोटिस भेजा है। अमूल का आरोप है कि गूगल ने अमूल के नाम का उपयोग करने वाली एक वेबसाइट का विज्ञापन चलाया है। 

गुजरात कोओपरेटिव मिल्‍क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (अमूल) के एमडी आरएस सोढ़ी के मुताबिक कंपनी ने गूगल इंडिया को नोटिस भेजा है। सोढ़ी ने बताया कि गूगल ने अमूल के नाम वाली एक फर्जी कंपनी का पेड विज्ञापन चलाया है। इस विज्ञापन में कंपनी ग्राहकों से अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए लोगों से 3 से 6 लाख रुपए की मांग कर रही है। सोढ़ी के मुताबिक कंपनी ने गूगल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा