1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. राजस्थान के बाद आंध्र प्रदेश में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती हुई

राजस्थान के बाद आंध्र प्रदेश में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती हुई

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 10, 2018 04:13 pm IST,  Updated : Sep 10, 2018 04:23 pm IST

राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई ये कटौती मंगलवार यानि 11 सितंबर सुबह से लागू हो जाएगी

Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu announces a reduction in petrol and diesel price by Rs 2 each- India TV Hindi
Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu announces a reduction in petrol and diesel price by Rs 2 each

नई दिल्ली। राजस्थान के बाद अब आंध्र प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों से कुछ राहत का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वेल्यू एडिड टैक्स में कटौती का फैसला किया है। राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है।

इस कटौती के बाद राज्य में अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की कमी आ जाएगी। राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई ये कटौती मंगलवार यानि 11 सितंबर सुबह से लागू हो जाएगी। फिलहाल आंध्र प्रदेश के सबसे बड़े शहर विशाखापतनम में पेट्रोल का भाव 86.19 रुपए और डीजल का भाव 79.48 रुपए प्रति लीटर है।

आंध्र प्रदेश से पहले राजस्थान सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट को चार-चार प्रतिशत कम करने की घोषणा रविवार को की है। इससे राज्य में पेट्रोल तथा डीजल ढाई रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो गया है। राजस्थान में आज से ही वैट कटौती लागू हो चुकी है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी राजस्थान गौरव यात्रा के तहत हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे में रविवार को एक सभा में पेट्रोलियम ईंधन सस्ता करने वाले इस निर्णय की घोषणा की थी। इसके तहत राज्य में वैट पेट्रोल पर 30 से घटाकर 26 प्रतिशत और डीजल पर 22 से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा