1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत बंद के दिन पेट्रोल ने बनाया नया रिकॉर्ड, दाम 88 रुपए प्रति लीटर के पार

भारत बंद के दिन पेट्रोल ने बनाया नया रिकॉर्ड, दाम 88 रुपए प्रति लीटर के पार

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 10, 2018 08:52 am IST,  Updated : Sep 10, 2018 09:47 am IST

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम 88 रुपए प्रति लीटर के भी पार चला गया है

Petrol Price rose to Rs 88 per litre in Mumbai on Monday- India TV Hindi
Petrol Price rose to Rs 88 per litre in Mumbai on Monday

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर विपक्षी दलों के भारत बंद के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों का लगातार बढ़ना जारी है। आज विपक्षी दलों ने देशभर में भारत बंद का आहवान किया है और आज ही पेट्रोल की कीमतों ने नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम 88 रुपए प्रति लीटर के भी पार चला गया है।

सोमवार को मुंबई में पेट्रोल का दाम 88.12 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया जो अबतक का सबसे ज्याद भाव है, सोमवार को दिल्ली में इसका दाम 80.73 रुपएस कोलकाता में 83.61 रुपए और चेन्नई में 83.91 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है। रविवार के मुकाबले सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 23 पौसो प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

डीजल की बात करें तो उसकी कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी जारी है और सोमवार को उसके दाम भी नई रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचे हैं, इंडियन ऑयल के मुताबिक सोमवार को दिल्ली मे डीजल का दाम 73.83 रुपए, कोलकाता में 75.68 रुपए, मुंबई में 77.32 रुपए और चेन्नई में 76.98 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है। चारों महानगरों में डीजल नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर है।

इस बीच देश के कुछेक राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाना शुरू कर दिया है। राजस्थान ने पेट्रोल और डीजल में वैट कटौती की घोषणा की है। राजस्थान ने वैट में 4 प्रतिशत की कटौती की है और इस कटौती के बाद राज्य में पेट्रोल और डीजल लगभग ढाई रुपए प्रति लीटर सस्ते हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा