नई दिल्ली। अनिल धीरूभाई अंबानी ने कंपनी अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन करते हुये रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (RNAVAL) के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को कंपनी ने शेयर बाजार में इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि अंबानी ने कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 165 के प्रावधानों का अनुपालन करते हुये अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
Related Stories
कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 165 के प्रावधानों के तहत कोई एक व्यक्ति एक समय में बाजार में सूचीबद्ध 10 कंपनियों से अधिक में निदेशक नहीं रह सकता। रिलायंस नेवल देश की सबसे बड़ी एकीकृत पोत निर्माण कंपनी है। उसके पास युद्धपोत बनाने का लाइसेंस और ठेका है।

Anil Ambani resigned as director of Reliance Naval