नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि बैंकिंग प्रणाली के साथ धोखाधड़ी करने वाले धोखेबाजों को सरकार पकड़कर रहेगी। पंजाब नेशनल बैंक और धोखाधड़ी के कथित साजिशकर्ता नीरव मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि बैंकों का प्रबंधन तंत्र अपने दायित्वों को ठीक से नहीं निभाया है और कसूरवार की पहचान करने में विफल रहा है।
Related Stories
उन्होंने ऑडिटरों को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उन्हें अपने आप से पूछना चाहिए कि वे अनियमिताओं को क्यों नहीं पकड़ पाते।
साथ ही निगरानी करने वाली एजेंसियों से कहा कि उन्हें यह पता लगाने की जरुरत है कि अनियमिताओं को पकड़ने के लिए किस तरह की नयी प्रणालियों को अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निगरानी एजेंसियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि छुटपुट मामलों को शुरु में ही पकड़ लिया जाए और उनकी पुनरावृत्ति ना हो।