1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अरुण जेटली की संपत्ति FY16 में 2.83 करोड़ रुपए घटी, अभी भी Rs.68.41 करोड़ की प्रॉपर्टी के हैं मालिक

अरुण जेटली की संपत्ति FY16 में 2.83 करोड़ रुपए घटी, अभी भी Rs.68.41 करोड़ की प्रॉपर्टी के हैं मालिक

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 02, 2016 04:38 pm IST,  Updated : Jul 02, 2016 04:41 pm IST

अरुण जेटली की संपत्ति वित्त वर्ष 2015-16 में 2.83 करोड़ रुपए कम हो गई है। बैंक खाते में नकदी कम होने से उनकी संपत्ति घटकर 68.41 करोड़ रुपए रह गई।

अरुण जेटली की संपत्ति FY16 में 2.83 करोड़ रुपए घटी, अभी भी Rs.68.41 करोड़ की प्रॉपर्टी के हैं मालिक- India TV Hindi
अरुण जेटली की संपत्ति FY16 में 2.83 करोड़ रुपए घटी, अभी भी Rs.68.41 करोड़ की प्रॉपर्टी के हैं मालिक

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की संपत्ति वित्त वर्ष 2015-16 में 2.83 करोड़ रुपए कम हो गई है। बैंक खाते में नकदी कम होने से उनकी संपत्ति घटकर 68.41 करोड़ रुपए रह गई। प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर डाले गए संपत्ति के ब्यौरे के अनुसार जेटली ने कहा है कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान आवासीय भवन और भूखंड सहित उनकी अचल संपत्ति का मूल्य 34.49 करोड़ रुपए पर एक साल पहले के बराबर ही रहा है।

ब्यौरे के अनुसार उनके चार बैंकों के खातों में बकाया राशि 3.52 करोड़ रुपए से घटकर एक करोड़ रुपए रह गई। इसके अलावा डीसीएम श्रीराम कंसोलिडेटिड लिमिटेड और एंप्रो ऑयल लिमिटेड सहित अन्य कंपनियों में उनकी जमाराशि 17 करोड़ रुपए पर अपरिवर्तित रही। जेटली के पास उपलब्ध नकदी, जो कि मार्च 2015 में 95.35 लाख रुपए थी, वह मार्च 2016 में घटकर 65.29 लाख रुपए रह गई। पीपीएफ और अन्य निवेशों को मिलाकर यह राशि 11 करोड़ रुपए रह गई, जो कि एक साल पहले 11.24 करोड़ रुपए थी। उनके पास जो सोना, चांदी और हीरे हैं उनका मूल्य मार्च 2016 में बढ़कर 1.86 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल मार्च में 1.76 करोड़ रुपए था।

मार्च 2016 में उनके सोने की आभूषणों की कीमत बढ़कर 1.35 करोड़ रुपए हो गई, जो कि पिछले साल 1.25 करोड़ रुपए थी। वहीं चांदी के आभूषणों की कीमत घटकर 5.54 करोड़ रुपए रह गई। हीरे की कीमत 45 लाख रुपए पर अपरिवर्तित रही। मार्च 2016 तक जेटली के पास चार कार हैं, जिसमें दो मर्सिडीज, एक होंडा एकोर्ड और एक टोयोटा फॉर्च्‍यूनर है। यह कारें उन्‍होंने व्‍यक्तिगत कमाई और बचत से खरीदी हैं। इस साल मार्च में उनके वाहनों की कीमत घटकर 1.93 करोड़ रुपए रह गई, जो कि पिछले साल 2.79 करोड़ रुपए थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा