Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अशोक लेलैंड का शुद्ध मुनाफा बढ़कर दोगुना हुआ

अशोक लेलैंड का शुद्ध मुनाफा बढ़कर दोगुना हुआ

Abhishek Shrivastava Published : Jul 21, 2016 05:59 pm IST, Updated : Jul 21, 2016 05:59 pm IST

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड का वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना बढ़कर 290.78 करोड़ रुपए हो गया।

अशोक लेलैंड का शुद्ध मुनाफा बढ़कर हुआ दोगुना, कोटक महिंद्रा बैंक का लाभ चार गुना बढ़ा- India TV Paisa
अशोक लेलैंड का शुद्ध मुनाफा बढ़कर हुआ दोगुना, कोटक महिंद्रा बैंक का लाभ चार गुना बढ़ा

नई दिल्ली। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड का वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना बढ़कर 290.78 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 144.49 करोड़ रुपए रहा था। आलोच्य अवधि में कंपनी की शुद्ध बिक्री 4,175.79 करोड़ रुपए रही जो वित्त वर्ष 2015-16 की इसी अवधि में 3,775.29 रुपए रही थी। कंपनी के प्रबंध निदेशक विनोद के. दसारी ने कहा कि औद्योगिक वृद्धि 14.5 फीसदी रहने के मुकाबले उनकी घरेलू बिक्री 18.5 फीसदी बढ़ी है।

कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा चार गुना बढ़ा

वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ चार गुना बढ़कर 741.97 करोड़ रुपए रहा। बैंक को पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 189.78 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। बैंक ने नियामकीय जानकारी में बताया कि आलोच्य अवधि में उसकी कुल आय बढ़कर 5,120.03 करोड़ रुपए हो गई जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 4,583.86 करोड़ रुपए रही थी।

इस अवधि में कोटक महिंद्रा समूह का एकीकृत लाभ 1,067.10 करोड़ रुपए रहा जो वित्त वर्ष 2015-16 की अप्रैल-जून तिमाही में 516.57 करोड़ रपये रहा। एकीकृत आधार पर समूह की आय बढ़कर 7,866.88 करोड़ रुपए रही जो पिछले वित्त वर्ष में 6,384.63 करोड़ रुपए रही थी। बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता भी सुधरी है और उसकी सकल गैर निष्पादित आस्तियां जून 2016 तक उसके बांटे रिण का 2.2 प्रतिशत रहीं जिसका स्तर पिछले वित्त वर्ष में 2.04 प्रतिशत था। जून में खत्म हुई तिमाही में बैंक का शुद्ध एनपीए उसके शुद्ध रिण का 1.06 प्रतिशत रहा जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 0.93 प्रतिशत रहा था। बैंक ने फंसे कर्ज के लिए पहली तिमाही में 213.57 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है जो पिछले साल इसी अवधि में 321.90 करोड़ रुपए था।

IT सेक्टर में बढ़ा ऑटोमेशन का चलन, इस साल 20 फीसदी कम नई नौकरियां मिलने की संभावना

सरकारी विभागों में है कर्मचारियों की भारी कमी, इस कारण पेटेंट के 2.46 लाख आवेदन पड़े हैं लंबित

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement