1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज होगी जारी, पैसे खाते में आने का ऐसे चेक करें स्टेटस

लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज होगी जारी, पैसे खाते में आने का ऐसे चेक करें स्टेटस

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Oct 14, 2026 10:27 am IST,  Updated : Oct 14, 2026 10:27 am IST

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज का दिन खास है। मुख्यमंत्री मोहन यादव 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत राज्य की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1,500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

लाड़ली बहना योजना की...- India TV Hindi
लाड़ली बहना योजना की किस्त आज जारी होगी Image Source : ANI / CANVA

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज यानी 14 अक्टूबर का दिन खास है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन माध्यम से करीब सवा करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करेंगे। इस बार पात्र महिलाओं के खाते में 1,500 रुपये की राशि भेजी जाएगी। ऐसे में लाभार्थी घर बैठे भी पता कर सकती हैं कि उनके खाते में किस्त आई है या नहीं।

लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देती है। 14 अक्टूबर को नवरात्रि के चौथे दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव सार्वजनिक कार्यक्रम में 41वीं किस्त जारी करेंगे। इसके लिए उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। लाभार्थी महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे भुगतान की जानकारी के लिए अपने बैंक खाते का स्टेटस जरूर जांच लें।

मोबाइल से ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

अगर आप जानना चाहती हैं कि लाड़ली बहना योजना के पैसे आपके खाते में आए हैं या नहीं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प चुनें।
  • अपना आवेदन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरें और मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन और भुगतान से जुड़ी जानकारी देखें।

बैंक खाते से भी कर सकती हैं जांच

वेबसाइट के अलावा लाभार्थी अपने बैंक खाते की पासबुक अपडेट कराकर या बैंक से आए एसएमएस के जरिए भी भुगतान की पुष्टि कर सकती हैं। मोबाइल बैंकिंग या यूपीआई ऐप में बैंक बैलेंस देखकर भी पता लगाया जा सकता है कि खाते में राशि आई है या नहीं।

योजना के लिए रखा गया बड़ा बजट

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए योजना के बजट में 23,882 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हालांकि, किस्त का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु की महिलाओं को CM विजय का तोहफा, बसों में मुफ्त सफर की योजना का किया विस्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।