1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. असम में डिजिटल पेमेंट से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर मिलेगी 1.50 फीसदी की छूट, कैशलेस पेमेंट को मिलेगा बढ़ावा

असम में डिजिटल पेमेंट से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर मिलेगी 1.50 फीसदी की छूट, कैशलेस पेमेंट को मिलेगा बढ़ावा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Dec 19, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Dec 19, 2016 04:19 pm IST

असम सरकार ने पेट्रोल और डीजल की खरीद के लिए डिजिटल भुगतान पर 0.75 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की। अब असमें 1.50 फीसदी छूट मिलेगी।

असम में डिजिटल पेमेंट से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर मिलेगी 1.50 फीसदी की छूट, कैशलेस पेमेंट को मिलेगा बढ़ावा- India TV Hindi
असम में डिजिटल पेमेंट से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर मिलेगी 1.50 फीसदी की छूट, कैशलेस पेमेंट को मिलेगा बढ़ावा

गुवाहाटी। असम सरकार ने पेट्रोल और डीजल की खरीद के लिए डिजिटल भुगतान पर 0.75 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की। यह केंद्र द्वारा घोषित 0.75 प्रतिशत की छूट के अतिरिक्त होगी। इस तरह राज्य में डिजिटल तरीके से ईंधन पर भुगतान पर 1.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। गुवाहाटी में अब पेट्रोल 67.44 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।

असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने राज्य को कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था बनाने के लिए 19 सूत्रीय प्रोत्साहन योजना की घोषणा की। इसके तहत कई उपायों का ऐलान किया गया। राज्य में डिजिटल तरीके से बीज और खाद की खरीद करने वाले पहले दस किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इलेक्ट्रॉनिक तरीके से पेट्रोल और डीजल की खरीद पर 0.75 प्रतिशत की रियायत देगी। यह केंद्र द्वारा 0.75 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा से अतिरिक्त है।

तस्वीरों में देखिए आईओसी से जुड़े फैक्ट्स

IOC

3 (78)IndiaTV Paisa

2 (79)IndiaTV Paisa

1 (86)IndiaTV Paisa

4 (77)IndiaTV Paisa

5 (73)IndiaTV Paisa

  • शर्मा ने कहा कि इस लाभ को सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां आगामी दिनों में अधिसूचित करेंगी। यह एक जनवरी से लागू होगा।
  • उन्होंने कहा कि इस लाभ को पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले वैट में समायोजित किया जाएगा।
  • कुल मिलाकर ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल की खरीद पर डेढ़ प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।
  • अगले साल 1 जुलाई से 15 जुलाई के दौरान नकदीरहित व्यवस्था के बीज और खाद खरीदने वाले पहले 10 किसानों को 5,000 रुपए और प्रमाणन दिया जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि असम को कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे, नकदी रहित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए नहीं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा