1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Google पर इन पांच चीजों को सर्च करने पर भेजा जा सकता है आपको जेल

Google पर इन पांच चीजों को सर्च करने पर भेजा जा सकता है आपको जेल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jul 31, 2016 01:41 pm IST,  Updated : Jul 31, 2016 01:41 pm IST

Google का इस्तेमाल बर कोई करता है। यहां किसी भी विषय के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसे इस्तेमाल करने के फायदों के अलावा कुछ नुकसान भी है।

OMG: Google पर इन पांच चीजों को कभी न करें सर्च, खानी पड़ सकती है जेल की हवा!- India TV Hindi
OMG: Google पर इन पांच चीजों को कभी न करें सर्च, खानी पड़ सकती है जेल की हवा!

नई दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल (Google) का इस्तेमाल हर कोई करता है। गूगल की मदद से किसी भी विषय के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सर्च इंजन के फायदे तो कई हैं लेकिन कुछ नुकसान भी है। ऐसे में कई बार जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसा सर्च कर देते हैं जिसके कारण जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। इंडिया टीवी पैसा की टीम अपने पाठकों को पांच ऐसी चीजें बताने जा रही है जिसको गूगल पर भूलकर भी सर्च ना करें। जानिए वे 5 चीजें-

यह भी पढ़ें- मार्क जुकरबर्ग के बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का अकाउंट OurMine किया हैक, कहा- चेक कर रहे थे सिक्योरिटी

1. अपराध संबंधित जानकारी सर्च न करें-

गूगल पर कभी कुछ भी संदिग्ध या संदेहजनक चीजें सर्च नहीं की जानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि साइबर सेल अपनी नजर अक्सर ऐसे लोगों पर रखती है जो संदिग्ध या अपराध से संबंधित जानकारी सर्च कर रहे हों। किसी भी तरह की संदिग्ध साइट सर्च करने पर जेल भी हो सकती है।

2. अपनी पहचान से जुड़ा सर्च

गूगल आपकी पहचान करने के लिए अपने सर्च का इस्तेमाल करता है। कंपनी के पास किसी भी व्यक्ति की सर्च हिस्ट्री का पूरा डेटाबेस होता है। ऐसे में मुमकिन है कि कई बार जानकारी लीक हो जाती है। साथ ही आपके सर्च करने के आधार पर विज्ञापन भी भेजे जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Google ने बताया एंड्रॉयड एन का पूरा नाम, एंड्रॉयड नॉगेट

तस्वीरों में जानिए ATM कार्ड पर लिखे नंबरों का मतलब

ATM card number

atm1       IndiaTV Paisa

2 (101)IndiaTV Paisa

3 (101)IndiaTV Paisa

4 (101)IndiaTV Paisa

3. ड्रग्स या मेडिसिन के क्षेत्र से जुड़ी जानकारी-

गूगल पर किसी भी बीमारी और मेडिसिन से संबंधित सर्च करने पर डाटा थर्ड पार्टी को ट्रांसफर कर दिया जाता है। इसी आधार पर यूजर को उस बीमारी और उसके ट्रीटमेंट से संबंधित विज्ञापन दिखाए जाते हैं। आप को बता दें कि इसके बाद यह मेडिकल जानकारी क्रिमिनल वेबसाइट्स के साथ भी साझा की जाती है। ये मेडिकेड फ्रॉड और अन्य कई स्कैम में उपयोग होती है।

4. असुरक्षा से जुड़े चीजों के बारे में सर्च-

गूगल पर असुरक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी सरंज करने पर उससे संबंधित विज्ञापन आने शुरु हो जाते हैं। इससे आप यह जान सकते हैं कि कोई आपको इंटरनेट पर फॉलो कर रहा है। अगर आप चाहते हैं कि गूगल पर असुरक्षा से संबंधित विज्ञापन आपको परेशान न करें तो ऐसी चीजें सर्च करने से परहेज करें।

5. अपनी ईमेल आईडी सर्च न करें-

अपने पर्सनल ईमेल लॉगइन को गूगल पर सर्च करने से बचें, ऐसा करने पर आपका एकाउंट हैक और पासवर्ड लीक होने की समस्या खड़ी हो सकती है। इसके बाद आपकी ईमेल आईडी के जरिए आपको किसी स्कैम में भी फंसाया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा