1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बैंक कर्ज 5.98 फीसदी, जमा 9.66 फीसदी बढ़ा; देखें बीते वर्ष के आंकड़े

बैंक कर्ज 5.98 फीसदी, जमा 9.66 फीसदी बढ़ा; देखें बीते वर्ष के आंकड़े

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 04, 2021 11:10 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 11:10 pm IST

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार गत 21 मई 2021 को समाप्त पखवाड़े के दौरान बैंक ऋण 5.98 प्रतिशत बढ़कर 108.33 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया वहीं जमा राशि 9.66 प्रतिशत बढ़कर 151.67 लाख करोड़ रुपये हो गई।

बैंक कर्ज 5.98 फीसदी, जमा 9.66 फीसदी बढ़ा; देखें बीते वर्ष के आंकड़े- India TV Hindi
बैंक कर्ज 5.98 फीसदी, जमा 9.66 फीसदी बढ़ा; देखें बीते वर्ष के आंकड़े Image Source : FILE

मुंबई: रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार गत 21 मई 2021 को समाप्त पखवाड़े के दौरान बैंक ऋण 5.98 प्रतिशत बढ़कर 108.33 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया वहीं जमा राशि 9.66 प्रतिशत बढ़कर 151.67 लाख करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले 22 मई 2020 को समाप्त पखवाड़े में बैंक ऋण 102.22 लाख करोड़ रुपये और जमा राशि 138.29 लाख करोड़ रुपये पर थी। 

यह आंकड़े आरबीआई के शुक्रवार को जारी अनुसूचित बैंकों की 21 मई 2021 को भारत में उनके कारोबार की स्थिति पर जारी वक्तव्य में दिये गये हैं। इससे पिछली सात मई को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का अग्रिम 6.02 प्रतिशत बढ़कर 108.69 लाख करोड रुपये और जमा राशि 9.87 प्रतिशत बढ़कर 152.17 लाख करोड़ रुपये रहा है। वर्ष 2020- 21 में बैंकऋण में 5.56 प्रतिशत और जमा राशि में 11.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा