1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बैंक धोखाधड़ी लिस्ट में टॉप पर आईसीआईसीआई, एसबीआई और स्टैनचार्ट, लोगों ने 17 हजार करोड़ से अधिक का लगाया चूना

बैंक धोखाधड़ी लिस्ट में टॉप पर आईसीआईसीआई, एसबीआई और स्टैनचार्ट, लोगों ने 17 हजार करोड़ से अधिक का लगाया चूना

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 12, 2017 04:17 pm IST,  Updated : Mar 12, 2017 04:18 pm IST

चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-दिसंबर के दौरान बैंक धोखाधड़ी की लिस्ट में आईसीआईसीआई बैंक टॉप पर रहा। दूसरे स्थान पर सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रहा।

RBI Data: बैंक धोखाधड़ी लिस्ट में टॉप पर आईसीआईसीआई, एसबीआई और स्टैनचार्ट, लोगों ने 17 हजार करोड़ से अधिक का लगाया चूना- India TV Hindi
RBI Data: बैंक धोखाधड़ी लिस्ट में टॉप पर आईसीआईसीआई, एसबीआई और स्टैनचार्ट, लोगों ने 17 हजार करोड़ से अधिक का लगाया चूना

नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों अप्रैल-दिसंबर के दौरान बैंक धोखाधड़ी की लिस्ट में आईसीआईसीआई बैंक टॉप पर रहा। दूसरे स्थान पर सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रहा। रिजर्व बैंक की ओर जारी आंकड़ों में स्टैंडर्ड चार्टर्ड तीसरे पायदान पर है। नौ महीनों के दौरान 3,870 मामले सामने आए जिसमें  17,750.27 करोड़ रुपए का चूना लगा।

एक लाख रुपए या अधिक की धोखाधड़ी

  • वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में आईसीआईसीआई बैंक में एक लाख रुपए या अधिक की धोखाधड़ी के 455 मामले सामने आई।
  • वहीं, एसबीआई में 429, स्टैंडर्ड चार्टर्ड में 244 और एचडीएफसी बैंक में 237 मामले सामने आए।
  • इस दौरान एक्सिस बैंक में 189, बैंक ऑफ बड़ौदा में 176 और सिटीबैंक में 150 धोखाधड़ी के मामले सामने आए।

एसबीआई को लोगों ने लगाया सबसे अधिक चूना

  • मूल्य के हिसाब से सबसे अधिक 2,236.81 करोड़ रुपए के मामले एसबीआई ने दर्ज किए।
  • पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 2,250.34 करोड़ रुपए और एक्सिस बैंक में 1,998.49 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी के मामले सामने आए।

धोखाधड़ी में बैंक कर्मी भी शामिल  

  • रिजर्व बैंक ने वित्त मंत्रालय को जो आंकड़ा उपलब्ध कराया है उसके मुताबिक धोखाधड़ी के मामलों में बैंक कर्मी भी शामिल रहे हैं।
  • एसबीआई के 64 कर्मचारी धोखाधड़ी में शामिल रहे हैं, जबकि एचडीएफसी बैंक के 49 और एक्सिस बैंक के 35 कर्मचारी इसमें शामिल रहे हैं।
  • अप्रैल-दिसंबर में विभिन्न सरकारी और निजी बैंकों के 450 कर्मचारी धोखाधड़ी में शामिल पाए गए।
  • इस दौरान 17,750.27 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के 3,870 मामले सामने आए।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा