1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बैंक ऑफ बड़ौदा बांड के जरिए जुटाएगा पूंजी, अगले सप्ताह पूंजी संग्रह समिति की बैठक में होगा फैैसला

बैंक ऑफ बड़ौदा बांड के जरिए जुटाएगा पूंजी, अगले सप्ताह पूंजी संग्रह समिति की बैठक में होगा फैैसला

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 21, 2019 12:35 pm IST,  Updated : Aug 21, 2019 12:35 pm IST

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने बुधवार को कहा कि बांड के जरिए पूंजी जुटाने पर विचार करने के लिए उसकी पूंजी संग्रह समिति अगले सप्ताह बैठक करेगी। हालांकि, बैंक ने यह नहीं बताया है कि उसकी कितनी पूंजी जुटाने की योजना है। 

Bank of Baroda- India TV Hindi
Bank of Baroda

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने बुधवार को कहा कि बांड के जरिए पूंजी जुटाने पर विचार करने के लिए उसकी पूंजी संग्रह समिति अगले सप्ताह बैठक करेगी। हालांकि, बैंक ने यह नहीं बताया है कि उसकी कितनी पूंजी जुटाने की योजना है। 

बैंक ने शेयर बाजारों को बताया कि बैंक की पूंजी जुटाने से संबंधित कामकाज देखने वाली समिति (सीआरसी) की बैठक 26 अगस्त को होनी है। इस बैठक में बासेल तीन अनुरूप बांड जारी करके बैंक के लिए पूंजी जुटाने पर विचार किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा