1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सिर्फ चाइनीज माल ही नहीं अब बैंक भी आ रहे हैं भारत, RBI ने बैंक ऑफ चाइना को दिया लाइसेंस

सिर्फ चाइनीज माल ही नहीं अब बैंक भी आ रहे हैं भारत, RBI ने बैंक ऑफ चाइना को दिया लाइसेंस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 04, 2018 08:22 pm IST,  Updated : Jul 04, 2018 08:22 pm IST

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक ऑफ चाइना को भारत में कामकाज शुरू करने के लिये लाइसेंस जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इसका वादा किया था।

Bank of China- India TV Hindi
Bank of China

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक ऑफ चाइना को भारत में कामकाज शुरू करने के लिये लाइसेंस जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इसका वादा किया था। पिछले महीने चीन के क्विंगदाओ में हुई शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की शिखर बैठक में यह वादा किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ चाइना को भारत में अपनी शाखाएं खोलने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है। चीन के राष्ट्रपति को इस बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने वचन दिया था। बैंक ऑफ चाइना चीन के कुछ सरकारी बैंकों में से एक है।

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद सहित कई मुद्दों पर मतभेद होने के बावजूद दोनों देश अपने आर्थिक संबंधों को विस्तार देने पर ध्यान दे रहे हैं। पिछले साल डोकलाम में सेनाओं के बीच तनातनी के बाद दोनों देशों ने रिश्तों में सुधार के लिए विभिन्न स्तरों पर बातचीत को बढ़ाया है।

इस बीच सूत्रों ने बताया कि चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंघे जल्द ही भारत की यात्रा पर आने वाले हैं और दोनों पक्ष उनकी यात्रा के तारीख को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा