1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. खर्च घटाने के लिए बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र ने उठाया बड़ा कदम, बंद की इस राज्‍य में अपनी 51 शाखाएं

खर्च घटाने के लिए बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र ने उठाया बड़ा कदम, बंद की इस राज्‍य में अपनी 51 शाखाएं

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 03, 2018 05:04 pm IST,  Updated : Oct 03, 2018 05:04 pm IST

सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने अपने खर्च में कमी लाने के उपायों के तहत महाराष्‍ट्र में अपनी 51 शाखाओं को बंद करने की घोषणा की है।

bank of maharashtra- India TV Hindi
bank of maharashtra Image Source : BANK OF MAHARASHTRA

पुणे। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने अपने खर्च में कमी लाने के उपायों के तहत महाराष्‍ट्र में अपनी 51 शाखाओं को बंद करने की घोषणा की है। पुणे स्थित मुख्यालय के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ये सारी शाखाएं शहरी क्षेत्रों में हैं, जिन्हें बंद करने के लिए चिन्हित किया गया है। इन शाखाओं को अलाभकारी घोषित किया गया है।

पहचान बताने से मना करते हुए बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन 51 शाखाओं को बंद करके उनका विलय पास की शाखाओं में कर दिया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र के किसी बैंक द्वारा महाराष्ट्र में उठाया गया यह पहला कदम है। बीओएम की देशभर में 1,900 शाखाएं हैं।

बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र ने सोमवार को अपनी घोषणा में कहा कि बैंक ने लोगों की सुविधा के लिए इन शाखाओं का विलय कर दिया है। इन शाखाओं के आईएफएससी कोड और एमआईसीआर कोड रद्द कर दिए गए हैं और सभी बचत, चालू व अन्य खाते विलय की गईं शाखाओं में स्थानांतरित कर दिए गए हैं।

बंद की गईं शाखाओं के सभी ग्राहकों को उनको पहले जारी किए गए चेकबुक 30 नवंबर तक वापस जमा करने व नई शाखा के आईएफसीएस/एमआईसीआर कोड के साथ भुगतान उपकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा