1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत रोड नेटवर्क की अधिग्रहण के जरिए वृद्धि की योजना

भारत रोड नेटवर्क की अधिग्रहण के जरिए वृद्धि की योजना

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Nov 21, 2019 03:04 pm IST,  Updated : Nov 21, 2019 03:04 pm IST

भारत रोड नेटवर्क विलय एवं अधिग्रहण के अवसरों की तलाश में है। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि उसका इरादा परियोजनाओं के अधिग्रहण या मौजूदा परियोजनाओं में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर वृद्धि हासिल करने का है।

Bharat Road Network Ltd.- India TV Hindi
Bharat Road Network Ltd. Image Source : SOCIAL MEDIA

नयी दिल्ली। भारत रोड नेटवर्क विलय एवं अधिग्रहण के अवसरों की तलाश में है। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि उसका इरादा परियोजनाओं के अधिग्रहण या मौजूदा परियोजनाओं में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर वृद्धि हासिल करने का है। भारत रोड नेटवर्क की 2018-19 की रिपोर्ट में कहा गया है कि द्वितीयक बाजार में गतिविधियां बढ़ने के साथ कंपनी आकर्षक मूल्यांकन वाली संपत्तियों का आकलन कर रही है। 

भारत रोड नेटवर्क लिमिटेड कंपनी का मानना है कि इस तरह का अधिग्रहण उसके मजबूत रणनीति और वित्तीय उद्देश्यों को पूरा करेगा। कंपनी ने हाल में केरल की गुरुवायूर इन्फ्रास्ट्रक्चर में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इसमें कंपनी ने 73.98 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। भारत रोड नेटवर्क ने कहा कि उसने ऐसा मंच तैयार किया है जिससे वह एकीकरण कर सकेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा