1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयरटेल ने रिलयांस जियो पर किया पलटवार, कहा- अधूरी तैयारियों की वजह से हो रहा है कॉल ड्रॉप

एयरटेल ने रिलयांस जियो पर किया पलटवार, कहा- अधूरी तैयारियों की वजह से हो रहा है कॉल ड्रॉप

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Sep 27, 2016 04:43 pm IST,  Updated : Sep 27, 2016 04:43 pm IST

एयरटेल (Airtel) ने नेटवर्क कनेक्टिविटी मुद्दों और कॉल ड्रॉप के लिए रिलायंस जियो को खुद जिम्मेदार ठहराया है। अधूरी तैयारियों की वजह से हो रहा है कॉल ड्रॉप।

नई दिल्ली। भारती एयरटेल (Airtel) ने नेटवर्क कनेक्टिविटी मुद्दों और कॉल ड्रॉप के लिए रिलायंस जियो को खुद जिम्मेदार ठहराया है। एयरटेल ने कहा कि इसकी वजह यह है कि जियो की तैयारियां अधूरी हैं। कंपनी ने पर्याप्त परीक्षण नहीं किया और शुरुआत से पहले के चरण में ही बड़ी संख्या में ग्राहक जोड़ लिए।

Airtel ने Reliance Jio को लिखा पत्र

रिलायंस जियो को लिखे पत्र में एयरटेल ने कहा, रिलायंस जियो बड़ी संख्या में कॉल ड्रॉप होने की वजह अपर्याप्त पॉइंट आफ इंटरकनेक्शन (पीओआई) बता रही है, लेकिन हमारा मानना है कि इस तरह की कॉल विफलता की प्रमुख वजह कंपनी कॉमर्शियल ऑपरेशन की घोषणा से पहले ही बड़ी संख्या में ग्राहकों को जोड़ना है। यह पत्र कल भेजा गया। इसमें कहा गया है कि वास्तविक संचार आवागमन के हिसाब से पीओआई के लिए जरूरी है अन्य पक्ष भी जरूरी कदम उठाए।

Airtel ने कहा हमें उठाए ये कदम

  • एयरटेल ने कहा कि हमारे बेहतर प्रयासों के बावजूद पीओआई अभी विस्तार के चरण में है और इसकी वजह आपकी तरफ उठे मुद्दे हैं।
  • एयरटेल ने कहा कि उसकी ओर से त्वरित प्रयासों के बावजूद आज की तारीख तक उपलब्ध कराए गए 3,048 पीओआई में से सिर्फ 2,484 इंटरकनेक्ट पोर्ट चालू है।
  • इसकी वजह यह है कि रिलायंस जियो की तैयारियां अधूरी हैं और उसकी परीक्षण टीम सक्षम नहीं है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा