1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारती एयरटेल ने दूरसंचार कंपनी रोबी एक्सिआटा में हिस्सेदारी बढ़ाई

भारती एयरटेल ने दूरसंचार कंपनी रोबी एक्सिआटा में हिस्सेदारी बढ़ाई

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 09, 2020 07:27 pm IST,  Updated : Jun 09, 2020 07:27 pm IST

रोबी बांग्लादेश की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल नेटवर्क कंपनी है

Bharti Airtel- India TV Hindi
Bharti Airtel Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। भारती एयरटेल ने मंगलवार को जानकारी दी कि उसकी सब्सिडियरी ने बांग्लादेश की दूरसंचार कंपनी रोबी एक्सिआटा में एनटीटी डाकोमो से 6.3 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है। हालांकि, कंपनी ने सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे भारती एयरटेल की पूर्ण अनुषंगी भारती इंटरनेशनल (सिंगापुर) की रोबी एक्सिआटा लि.में हिस्सेदारी मौजूदा 25 प्रतिशत से बढ़कर 31.3 प्रतिशत हो जाएगी।

भारती एयरटेल ने कहा, ‘‘ भारती इंटरनेशनल (सिंगापुर) ने सीधे तौर पर और अपनी संबद्ध इकाइयों के जरिये बांग्लादेश की इकाई रोबी एक्सिआटा में एनटीटी डोकोमो से 6.3 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है।’’ कंपनी ने गोपनीयता का हवाला देते हुए सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है। रोबी बांग्लादेश में दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल नेटवर्क परिचालक कंपनी है। यह एक्सिआटा इनवेस्टमेंट (लाबुआन) लि.की सब्सिडियरी है जो मलेशिया स्थित एशियाई दिग्गज दूरसंचार कंपनी एक्सिआटा समूह बेरहाड की इकाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा