1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुंबई के बाद अब एयरटेल ने मध्यप्रदेश एवं छत्‍तीसगढ़ में शुरू की VoLTE सर्विस, जियो को टक्‍कर देने की है तैयारी

मुंबई के बाद अब एयरटेल ने मध्यप्रदेश एवं छत्‍तीसगढ़ में शुरू की VoLTE सर्विस, जियो को टक्‍कर देने की है तैयारी

 Written By: Manish Mishra
 Published : Oct 09, 2017 08:07 pm IST,  Updated : Oct 09, 2017 08:07 pm IST

भारती एयरटेल ने सोमवार को मध्यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में अपने वॉयस ओवर एलटीई (VoLTE) सर्विस की शुरुआत की है।

मुंबई के बाद अब एयरटेल ने मध्यप्रदेश एवं छत्‍तीसगढ़ में शुरू की VoLTE सर्विस, जियो को टक्‍कर देने की है तैयारी- India TV Hindi
मुंबई के बाद अब एयरटेल ने मध्यप्रदेश एवं छत्‍तीसगढ़ में शुरू की VoLTE सर्विस, जियो को टक्‍कर देने की है तैयारी

भोपाल भारती एयरटेल ने सोमवार को मध्यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में अपने वॉयस ओवर एलटीई (VoLTE) सर्विस की शुरुआत की है। भारती एयरटेल भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक है। इस बात की जानकारी देते हुए भारती एयरटेल के चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर (मध्य प्रदेश एवं छत्‍तीसगढ़) धर्मेन्द्र खजुरिया ने बताया कि एयरटेल VoLTE 4G पर काम करता है और इसके द्वारा ग्राहकों को हाई-डेफिनिशन एचडी क्‍वालिटी वॉयस कॉलिंग के साथ तेज कॉल सेट अप टाइम की पेशकश की जाएगी।

यह भी पढ़ें : 10 अक्‍टूबर को Xiaomi लॉन्‍च कर रही है Mi MIX 2 प्रीमियम स्‍मार्टफोन, शानदार फीचर्स से है लैस

उन्होंने कहा कि एयरटेल VoLTE प्रचलित 4G VoLTE एनैबल्ड मोबाइल डिवाइस पर उपलब्ध होगा, जिसमें एयरटेल 4G सिम का होना आवश्यक है। उपभोक्ता एयरटेल VoLTE का इस्तेमाल कर किसी भी मोबाइल, लैंडलाइन नेटवर्क पर कॉल कर सकते हैं। खजुरिया ने बताया कि वोल्टी के लिये कोई अतिरिक्त डेटा शुल्क नहीं लिया जायेगा और कॉल के लिए शुल्क मौजूदा प्लान या उनके फायदे के अनुसार लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : स्‍टाइल और परफॉर्मेंस में सबको पीछे छोड़ देगा स्‍वाइप का नया ELITE PRO, कीमत सिर्फ 6,999 रुपए

उन्होंने कहा कि एयरटेल VoLTE को जो चीज वाकई में अलग बनाती है, वह है एयरटेल के व्यापक 4G नेटवर्क कवरेज द्वारा एनैबल्ड बाधारहित कनेक्टिविटी। 4G की अनुपलब्धता में भी एयरटेल VoLTE कॉल खुद-ब-खुद 3G या 2G नेटवर्क पर आ जाएंगे। इससे यह सुनिश्चित होगा कि ग्राहक हर समय निरंतर सम्पर्क में बने रह सकते हैं।

खजुरिया ने बताया कि एयरटेल VoLTE ग्राहकों को 4G स्पीड पर अपने डेटा सेशन्स को कॉल के साथ ही जारी रखने में भी सक्षम बनाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा