1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. BMW ने भारत में पेश की थ्री सीरीज ग्रैन लिमोजिन 'आइकॉनिक एडिशन', कीमत 53.5 लाख

BMW ने भारत में पेश की थ्री सीरीज ग्रैन लिमोजिन 'आइकॉनिक एडिशन', कीमत 53.5 लाख

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 15, 2021 09:31 am IST,  Updated : Oct 15, 2021 09:31 am IST

एक बयान में कहा गया है कि चेन्नई में बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट में विशेष रूप से भारतीय बाजार के लिए स्थानीय रूप से निर्मित यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करणों में देशभर में बीएमडब्ल्यू के सारे शोरूम में तत्काल प्रभाव से उपलब्ध है।

BMW ने भारत में पेश की...- India TV Hindi
BMW ने भारत में पेश की थ्री सीरीज ग्रैन लिमोजिन 'आइकॉनिक एडिशन', कीमत 53.5 लाख Image Source : BMW

नयी दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने बृहस्पतिवार को भारत में अपनी नयी बीएमडब्ल्यू थ्री सीरीज ग्रैन लिमोजिन 'आइकॉनिक एडिशन' पेश की, जिसकी कीमत 53.5 लाख रुपये से शुरू होती है। एक बयान में कहा गया है कि चेन्नई में बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट में विशेष रूप से भारतीय बाजार के लिए स्थानीय रूप से निर्मित यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करणों में देशभर में बीएमडब्ल्यू के सारे शोरूम में तत्काल प्रभाव से उपलब्ध है। 

258 एचपी के पावर आउटपुट के साथ दो-लीटर के चार-सिलेंडर वाले इंजन द्वारा संचालित और 6.2 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार हासिल करने में सक्षम पेट्रोल संस्करण वाली कार की कीमत 53.5 लाख रुपये है। 

दूसरी ओर, डीजल एडिशन में दो-लीटर का चार-सिलेंडर वाला इंजन है जो 190 एचपी की शक्ति पैदा करता है और केवल 7.6 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी कीमत 54.9 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है। नयी कार बाजार में उतारे जाने पर बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा कि कंपनी अपने उत्पादों की श्रृंखला में तीन सीमित संस्करण पेश करने के साथ यह त्योहारी सीजन मनाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

bmw