नई दिल्ली। रिलायंस जियो के जबर्दस्त ऑफर्स को देखकर सिर्फ वोडाफोन और एयरटेल जैसी कंपनियां ही आकर्षक ऑफर्स नहीं पेश कर रहीं, बल्कि इस डेटा वॉर में अब सरकारी कंपनी बीएसएनएल भी उतर चुकी है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो 'मिनी पैक्स' डेटा प्लान लेकर आई है। ये खासतौर पर युवाओं एवं छात्रों की जरूरतों को देखते हुए पेश किए गए डेटा प्लान हैं। इनकी वैलिडिटी मात्र 1 दिन की है।
Related Stories
यह प्लान स्पेशल टैरिफ वाउचर(एसटीवी) के तहत पेश किए गए हैं। पहला वाउर 7 रुपए का है। जिसके तहत 1 जीबी इंटरनेट डेटा उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी वैलिडिटी 24 घंटे की है। वहीं दूसरा प्लान 16 रुपए का है, इस प्लान के तहत ग्राहकों को 2 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इसकी समय सीमा भी 24 घंटे की ही है। आपको बता दें कि यह सिर्फ डेटा के लिए ऑफर ही है। ग्राहकों को इसमें कॉलिंग या एसएमएस का लाभ नहीं मिलेगा। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक अलग-अलग सर्किल में इस पैक की कीमत एक रूपए कम या 3 रुपए तक ज्यादा हो सकती है।
इससे पहले BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए नया लंबी अवधि का प्लॉन लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत फ्री वॉयस कॉलिंग, फ्री 4जी डाटा और फ्री SMS दिए जा रहे हैं। कंपनी ने यह प्लान रिलायंस जियो, और एयरटेल के लंबी अवधि के टैरिफ प्लान को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया है, प्लान की अवधि 6 महीने के लिए है। BSNL की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 999 रुपए के रीचार्ज के साथ 6 महीने यानि 181 दिन के लिए अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग, 40 Kbps की स्पीड के साथ रोजाना 1GB डाटा और रोजाना 100 SMS दिए जाएंगे।