1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. BSNL ने लॉन्च किया नया प्लान, 16 रुपए में मिलेगा 60MB डाटा

BSNL ने लॉन्च किया नया प्लान, 16 रुपए में मिलेगा 60MB डाटा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 11, 2016 10:35 am IST,  Updated : Oct 11, 2016 10:35 am IST

BSNL ने डिजिटल इंडिया अभियान को सहारा देने के लिए 16 रुपए के खास वाउचर पर 30 दिनों की वैलीडीटी वाले 60 एमबी डाटा की पेशकश की है।

Pre-Diwali Offer: BSNL ने लॉन्च किया नया प्लान, 16 रुपए में मिलेगा 60MB डाटा- India TV Hindi
Pre-Diwali Offer: BSNL ने लॉन्च किया नया प्लान, 16 रुपए में मिलेगा 60MB डाटा

नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने डिजिटल इंडिया अभियान को सहारा देने के लिए 16 रुपए के खास वाउचर पर 30 दिनों की वैलीडीटी वाले 60 एमबी डाटा की पेशकश की है। बीएसएनएल ने बताया कि यह ऑफर 31 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने कहा कि इसका फायदा ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे उन लोगों को जो अधिक कीमत की वजह से इंटरनेट का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं।

बीएसएनएल के निदेशक आर.के. मित्तल ने कहा कि बीएसएनएल द्वारा प्रदत्त डाटा सेवाओं की तुलना किसी भी वर्तमान अन्य डाटा प्रोवाइड करने वाले टेलीकाम ऑपरेटर से नहीं कि जा सकती है क्योंकि हमारी सेवाएं उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर दी जाती है। 16वें फाउंडेशन माह के दौरान उपभोक्ताओं को मात्र 16 रुपए के विशेष वाउचर पर 60 एमबी डाटा फ्री दिया जा रहा है।

तस्वीरों के जरिए जानिए Jio सिम पाने का तरीका…

Activate Jio SIM

1 (92)IndiaTV Paisa

2 (85)IndiaTV Paisa

3 (84)IndiaTV Paisa

4 (83)IndiaTV Paisa

5 (79)IndiaTV Paisa

6 (42)IndiaTV Paisa

बीएसएनएल डाटा क्षमता बढ़ाकर करेगी दोगुनी

  • बीएसएनएल की योजना अपनी मोबाइल ब्राडबैंड क्षमता को दोगुना कर 600 टीबी (टेराबाइट) प्रति माह करने की योजना है।

    बीएसएनएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।
    उन्होंने कहा,हमारे नेटवर्क पर मोबाइल डाटा का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है।

  • हम अपने डाटा नेटवर्क की क्षमता बढाएंगे ताकि हाइस्पीड 3जी व अन्य सेवाएं उपलब्ध करा सकें।
  • नवंबर तक दक्षिण में हम अपनी क्षमता को दोगुना कर 600 टीबी व अन्य क्षेत्र में 450 टीबी करेंगे।
  • श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी ने हाल ही में 1099 रुपए अनलिमिटेड 3जी की जो योजना शुरू की थी वह बीएसएनएल के नेटवर्क पर डाटा की मांग बढ़ने का बड़ा कारण है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा