Share Market Closing 17 December, 2025: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को, भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स 120.21 अंकों (0.14%) की गिरावट के साथ 84,559.65 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 41.55 अंकों (0.16 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 25,818.55 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि इससे पहले, सोमवार और मंगलवार को भी बाजार ने लाल निशान में कारोबार बंद किया था। कल, सेंसेक्स 533.50 अंकों (0.63%) की भारी गिरावट के साथ 84,679.86 अंकों पर और निफ्टी 167.20 अंकों (0.64 प्रतिशत) के बड़े नुकसान के साथ 25,860.10 अंकों पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर लाल निशान में हुए बंद
बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 15 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 26 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 1.51 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा 1.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
आज बढ़त के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर
सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज इंफोसिस के शेयर 0.57 प्रतिशत, सन फार्मा 0.51 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.41 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.36 प्रतिशत, टीसीएस 0.35 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.24 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.21 प्रतिशत, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 0.20 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.19 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.17 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.15 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.12 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.12 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।
इन शेयरों ने कराया निवेशकों का नुकसान
वहीं दूसरी ओर, बुधवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.99 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.89 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.88 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.67 प्रतिशत, बीईएल 0.53 प्रतिशत, टाइटन 0.49 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.40 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.35 प्रतिशत, आईटीसी 0.31 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.25 प्रतिशत, एटरनल 0.12 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.08 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.06 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।