1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में सुस्ती का माहौल! सेंसेक्स सपाट, निफ्टी 25900 के ऊपर टिके रहने में कामयाब; ट्रंप के बयान से मिला इमोशनल सपोर्ट

शेयर बाजार में सुस्ती का माहौल! सेंसेक्स सपाट, निफ्टी 25900 के ऊपर टिके रहने में कामयाब; ट्रंप के बयान से मिला इमोशनल सपोर्ट

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Dec 17, 2025 09:44 am IST,  Updated : Dec 17, 2025 09:44 am IST

मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने 17 दिसंबर को संभली हुई शुरुआत की। बाजार में जोश कम जरूर दिखा, लेकिन प्रमुख इंडेक्स अहम स्तरों के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहे।

शेयर बाजार की सुस्त...- India TV Hindi
शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत Image Source : ANI

मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार, 17 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार ने संभली हुई शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निवेशकों में न तो खास जोश दिखा और न ही बड़ी घबराहट। बाजार पर अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतें और अमेरिका से जुड़े संकेतों का असर साफ नजर आया।

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 140 अंकों की बढ़त के साथ 84,821 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 51 अंकों की मजबूती के साथ 25,914 के आसपास कारोबार करता दिखा। हालांकि बाजार में तेजी सीमित रही और पूरे सत्र में सुस्ती का माहौल बना रहा। निफ्टी का 25,850 के ऊपर बने रहना निवेशकों के लिए फिलहाल राहत की बात मानी जा रही है।

ट्रंप का बयान

आज के कारोबार में भारत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान बड़ा ट्रिगर माना जा रहा है। ट्रंप ने भारत को अमेरिका का अहम साझेदार बताया है, जिससे बाजार को इमोशनल सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, गिफ्ट निफ्टी लगभग सपाट रहा और एशियाई बाजारों से भी कोई मजबूत संकेत नहीं मिले। उधर, अमेरिका में कमजोर जॉब डेटा के चलते डाओ जोंस करीब 300 अंक फिसल गया, जबकि टेस्ला में तेजी के कारण नैस्डैक में मामूली बढ़त देखने को मिली।

कमोडिटी बाजार का हाल

कमोडिटी बाजार की बात करें तो रूस-यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 59 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, जो करीब पांच साल का निचला स्तर है। वहीं, सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में मजबूती दिखी और कॉमेक्स गोल्ड 4,350 डॉलर के आसपास पहुंच गया।

IPO

प्राइमरी मार्केट में IPO को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज और पार्क मेडी वर्ल्ड के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर पर QIB और NII कैटेगरी में भारी सब्सक्रिप्शन देखने को मिला, जो बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा