1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. BSNL ने दशहरा के अवसर पर लॉन्‍च किया खास प्‍लान, फुल टॉकटाइम के साथ मिलेगा 50% कैशबैक

BSNL ने दशहरा के अवसर पर लॉन्‍च किया खास प्‍लान, फुल टॉकटाइम के साथ मिलेगा 50% कैशबैक

 Published : Sep 26, 2017 07:01 pm IST,  Updated : Sep 26, 2017 07:01 pm IST

BSNL ने ग्राहकों को दशहरे पर शानदार तोहफा दिया है। कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा है कि कंपनी ग्राहकों को वॉयस रिचार्ज करने पर 50 फीसदी कैशबैक दे रही है।

BSNL ने दशहरा के अवसर पर लॉन्‍च किया खास प्‍लान, फुल टॉकटाइम के साथ मिलेगा 50% कैशबैक- India TV Hindi
BSNL ने दशहरा के अवसर पर लॉन्‍च किया खास प्‍लान, फुल टॉकटाइम के साथ मिलेगा 50% कैशबैक

नई दिल्‍ली। सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों को दशहरे के अवसर पर शानदार तोहफा दिया है। कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा है कि कंपनी ग्राहकों को वॉयस रिचार्ज करने पर 50 फीसदी कैशबैक दे रही है। इसके अलावा BSNL की वेबसाइट या फिर एप से रिचार्ज करने पर फुल टॉक टाइम दिया जा रहा है। हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। BSNL का यह ऑफर पूरे देश में BSNL के उपभोक्‍ताओं के लिए लागू है।

BSNL द्वारा इस ऑफर के संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार यह ऑफर 25 सितंबर से 25 अक्टूबर तक जारी रहेगा। एक महीने तक चलने वाले इस ऑफर के तहत रीचार्ज पैक खरीदने वाले ग्राहकों को रीचार्ज वेल्यू का 50 प्रतिशत कैशबैक मिल जाएगा। कंपनी का यह ऑफर 42 रुपए, 44 रुपए, 65 रुपए, 69 रुपए, 88 रुपए और 122 रुपए के रिचार्ज पैक पर लागू है। वहीं जहां तक फुल टॉक टाइम ऑफर का सवाल है तो यह सिर्फ 30 रुपये के रीचार्ज पर लागू होगा। आपको बता दें कि यह ऑफर 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।

BSNL बोर्ड के निदेशक (सीएम) आर.के. मित्तल ने बताया कि हम हमेशा ही त्यौहारों के मौके पर अतिरिक्त फायदे देते रहे हैं। इस बार हम अपने सभी प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों को कई फुल टॉक टाइम ऑफर के साथ 50 प्रतिशत तका का टॉक वेल्यू ऑफर कर रहे हैं। इससे पहले कंपनी के नए ऑफर के तहत बीएसएनएल नेटवर्क पर 15 पैसा प्रति मिनट और दूसरे नेटवर्क पर 35 पैसा प्रति मिनट कॉल टैरिफ दिए गए थे। 8 रुपये वाले इस रीचार्ज पैक की वैधता 30 दिन है। 90 दिनों के लिए इसी टैरिफ की कीमत 15 रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा