1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget 2019: मोरारजी देसाई के नाम है सबसे ज्यादा बार आम बजट पेश करने का रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े

Budget 2019: मोरारजी देसाई के नाम है सबसे ज्यादा बार आम बजट पेश करने का रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 29, 2019 04:01 pm IST,  Updated : Jan 31, 2019 08:38 pm IST

आजादी के बाद से आम बजट पेश किया जाता रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस मंत्री के नाम अबतक सबसे अधिक बार आम बजट पेश करने का रिकॉर्ड है?

मोरारजी देसाई- India TV Hindi
मोरारजी देसाई

नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2019-20 के लिए बजट एक फरवरी को पेश किए जाने की संभावना है। आम बजट में सरकार साल भर के खर्च और आमदनी का लेखाजोखा संसद के जरिए आम जनता के सामने रखती है। आजादी के बाद से आम बजट पेश किया जाता रहा है। लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि किस मंत्री के नाम अबतक सबसे अधिक बार आम बजट पेश करने का रिकॉर्ड है? ये वित्‍त मंत्री थे मोरारजी देसाई

एक वित्‍त मंत्री के तौर पर मोरारजी देसाई ने 10 बार आम बजट पेश किया था। इनमें से 8 पूर्ण बजट थे और 2 इंटरिम शामिल हैं। मोरारजी देसाई के बाद प्रणब मुखर्जी, पी चिदंबरम, यशवंत सिन्हा, वाईबी चौहान और सीडी देशमुख का स्‍थान आता है। इन सभी ने सात-सात बार बजट पेश किया। 

मनमोहन सिंह और टीटी कृष्णमचारी ने 6-6 बार बजट पेश किया। आर वेंकटरमन और एचएम पटेल ने 3-3 बजट पेश किए। सबसे कम बार बजट पेश करने वाले वित्‍त मंत्रियों में जसवंत सिंह, वीपी सिंह, सी सुब्रमण्यम, जॉन मथाई और आर के शनमुखम ने दो-दो बार बजट पेश किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा