1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget 2021: कोरोना के खिलाफ टीकाकरण के लिए 35,000 करोड़ रुपये का प्रावधान

Budget 2021: कोरोना के खिलाफ टीकाकरण के लिए 35,000 करोड़ रुपये का प्रावधान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2021 12:38 pm IST,  Updated : Feb 01, 2021 12:38 pm IST

भारत में गत 16 जनवरी को कोविड-19 के खिलाफ विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। सरकार के मुताबिक, सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले करीब कर्मियों और फिर 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीके की खुराक दी जाएगी। 

budget 2021 coronavirus vaccination budget latest news Budget 2021: कोरोना के खिलाफ टीकाकरण के लिए 3- India TV Hindi
Budget 2021: कोरोना के खिलाफ टीकाकरण के लिए 35,000 करोड़ रुपये का प्रावधान Image Source : PTI

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के लिए 35,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया है। उन्होंने लोकसभा में अगले वित्त वर्ष के लिए बजट पेश करते हुए कहा, ‘‘मैंने कोविड-19 के टीके के लिए 35,000 करोड़ रुपये मुहैया कराए हैं। अगर जरूरत हुई तो आगे भी धन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं। 2021-22 में स्वास्थ्य का बजट 2.23 लाख करोड़ रुपये है और इसमें 137 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।’’

पढ़ें- Budget 2021: अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 2025-26 तक खर्च किए जाएंगे ₹35219 करोड़

भारत में गत 16 जनवरी को कोविड-19 के खिलाफ विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी।

पढ़ें- Budget 2021: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु की सड़क योजनाओं के लिए पैसा, चारों राज्यों में इस साल हैं चुनाव

सरकार के मुताबिक, सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले करीब कर्मियों और फिर 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीके की खुराक दी जाएगी। बाद के चरण में गंभीर रूप से बीमार 50 साल से कम उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक के स्वदेश में विकसित टीके ‘कोवैक्सीन’ को देश में सीमित आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा