1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget2021:पेट्रोल डीजल के साथ-साथ विदेशी शराब पर भी कृषि सेस लगा, जानिए क्या होगा असर

Budget2021:पेट्रोल डीजल के साथ-साथ विदेशी शराब पर भी कृषि सेस लगा, जानिए क्या होगा असर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2021 01:56 pm IST,  Updated : Feb 01, 2021 01:56 pm IST

पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ विदेशी शराब पर भी कृषि सेस लगा दिया गया है।

Budget 2021:पेट्रोल डीजल के साथ-साथ विदेशी शराब पर भी कृषि सेस लगा, जानिए क्या होगा असर- India TV Hindi
Budget2021:पेट्रोल डीजल के साथ-साथ विदेशी शराब पर भी कृषि सेस लगा, जानिए क्या होगा असर (फाइल फोटो) Image Source : PTI

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ विदेशी शराब पर भी कृषि सेस लगा दिया है। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि इस सेस से कीमतों में कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि एक्साइज ड्यूटी कम की गई है। जितना कृषि सेस लगाया गया है उतनी ही एक्साइज ड्यूटी कम की गई है। लोकसभा में आज पेश बजट में 2.5 फीसदी कृषि सेस का ऐलान किया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश करते हुए अपने भाषण में कहा कि यह बजट आपदा में अवसरवाला है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत का विजन है। यह 6 स्तंभों पर टिका है। उन्होंने कहा कि इस बजट से हम भारत को हेल्दी बनाएंगे। पीएम आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना लॉन्च होगी। बजट 6 पिलर पर आधारित होगा। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने सबसे संवेदनशील वर्गों को सहारा देने के लिए, पीएमजीकेवाई, तीन आत्मनिर्भर पैकेज और बाद में की गईं घोषणाएं अपने आप में पांच मिनी बजट के समान थीं। आत्मनिर्भर पैकेजों ने ढांचागत सुधारों की हमारी गति को बढ़ाया। 

2021-22 का बजट 6 स्तंभों पर टिका है। पहला स्तंभ है स्वास्थ्य और कल्याण, दूसरा-भौतिक और वित्तीय पूंजी और अवसंरचना,तीसरा-अकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास, मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना,पांचवा-नवाचार और अनुसंधान और विकास, छठा स्तंभ-न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन:  वित्त मंत्री

संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आम बजट पेश करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई।  गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के बाद यह देश का पहला आम बजट है। इससे पूर्व वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2021-22 पेश करने से पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की। वित्त मंत्री ने परंपरा के अनुसार संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से भेंट की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा