1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कैट ने ई-वाणिज्य से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए मोदी से वक्त मांगा

कैट ने ई-वाणिज्य से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए मोदी से वक्त मांगा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 21, 2021 11:21 pm IST,  Updated : Oct 21, 2021 11:21 pm IST

कैट ने पत्र में कहा कि यह और भी खेदजनक है कि भरोसेमंद सबूत के साथ शिकायत करने के बाद भी इसकी रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

कैट ने ई-वाणिज्य से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए मोदी से वक्त मांगा- India TV Hindi
कैट ने ई-वाणिज्य से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए मोदी से वक्त मांगा Image Source : CAIT

नयी दिल्ली: व्यापारियों के संगठन कैट ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने देश में ई-वाणिज्य और खुदरा व्यापार के वर्तमान हालात पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वक्त मांगा है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में देश के ई-कॉमर्स व्यवसाय के मौजूदा परिदृश्य में उनके हस्तक्षेप की मांग करते हुए दावा किया कि ‘‘प्रमुख वैश्विक ई-वाणिज्य कंपनियां 2016 से देश के कानूनों और नियमों का उल्लंघन कर रही हैं।’’ 

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि देश के नियम इन कंपनियों के आगे झुक गए हैं, जो कानून के किसी भी डर के बिना ई-वाणिज्य व्यवसाय में उनकी मनमानी की मूल वजह है। यह अफसोस की बात है कि उन पर लगाम लगाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।’’ कैट ने पत्र में कहा कि यह और भी खेदजनक है कि भरोसेमंद सबूत के साथ शिकायत करने के बाद भी इसकी रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा