1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पूंजी जुटाने के लिए विदेशी बांड बाजार में लंबे समय बाद फि‍र उतरा केनरा बैंक, जुटाएगा 40 करोड़ डॉलर

पूंजी जुटाने के लिए विदेशी बांड बाजार में लंबे समय बाद फि‍र उतरा केनरा बैंक, जुटाएगा 40 करोड़ डॉलर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 05, 2017 04:07 pm IST,  Updated : Aug 05, 2017 04:07 pm IST

केनरा बैंक ने 40 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बांड बाजार में प्रवेश किया है। यह बैंक के एमटीएन के जरिये दो अरब डॉलर जुटाने की योजना का हिस्सा है।

पूंजी जुटाने के लिए विदेशी बांड बाजार में लंबे समय बाद फि‍र उतरा केनरा बैंक, जुटाएगा 40 करोड़ डॉलर- India TV Hindi
पूंजी जुटाने के लिए विदेशी बांड बाजार में लंबे समय बाद फि‍र उतरा केनरा बैंक, जुटाएगा 40 करोड़ डॉलर

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने 40 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बांड बाजार में प्रवेश किया है। यह बैंक के मध्यम अवधि के नोट (एमटीएन) के जरिये दो अरब डॉलर जुटाने की उसकी योजना का हिस्सा है।

बैंकिंग सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, केनरा बैंक पांच वर्ष की अवधि के डॉलर बांड जारी कर अंतरराष्ट्रीय ऋण बाजार में उतरा है। बैंक द्वारा जारी बांड की बिक्री कर 40 करोड़ डॉलर जुटाने की संभावना है। इन्हें बैंक की लंदन शाखा से जारी किया जाएगा तथा सिंगापुर शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया जाएगा।

केनरा बैंक ने लंबे समय के बाद विदेशी ऋण बाजार में कदम रखा है। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने बैंक के जारी बांड को बीएए3 रेटिंग दी है। मूडीज ने सूचित किया है कि प्रस्तावित बांड बैंक के दो अरब डॉलर के एमटीएन कार्यक्रम का हिस्सा है। एक अन्य रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग ने भी इस बांड को बीबीबी रेटिंग दी है। उल्लेखनीय है कि केनरा बैंक द्वारा राशि जुटाने का यह अब तक का दूसरा प्रयास है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा