1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. प्रतिस्‍पर्धा आयोग ने एयरटेल की जियो के खिलाफ शिकायत को किया खारिज, कहा नहीं बनता कोई मामला

प्रतिस्‍पर्धा आयोग ने एयरटेल की जियो के खिलाफ शिकायत को किया खारिज, कहा नहीं बनता कोई मामला

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 09, 2017 06:40 pm IST,  Updated : Jun 09, 2017 08:37 pm IST

प्रतिस्‍पर्धा आयोग ने एयरटेल की उस शिकायत को खारिज कर दिया, जिसमें उसने आरआईएल और जियो पर प्रतिस्‍पर्धा विरोधी प्रथाओं को अपनाने का आरोप लगाया था।

प्रतिस्‍पर्धा आयोग ने एयरटेल की जियो के खिलाफ शिकायत को किया खारिज, कहा नहीं बनता कोई मामला- India TV Hindi
प्रतिस्‍पर्धा आयोग ने एयरटेल की जियो के खिलाफ शिकायत को किया खारिज, कहा नहीं बनता कोई मामला

नई दिल्‍ली। भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग (CCI) ने शुक्रवार को एयरटेल की उस शिकायत को खारिज कर दिया, जिसमें उसने रिलायंस इंडस्‍ट्रीज और रिलायंस जियो पर प्रतिस्‍पर्धा विरोधी प्रथाओं को अपनाने का आरोप लगाया था। सीसीआई ने अपने आदेश में कहा है कि  मुकेश अंबानी के नेतृत्‍व वाली कंपनी के खिलाफ प्रतिस्पर्धा रोधी कोई मामला नहीं बनता।

भारती एयरटेल की शिकायत को रद्द करते हुए आयोग ने अपने 17 पृष्ठ के फैसले में कहा कि एयरटेल ऐसा कोई भी स्पष्टीकरण देने में विफल रही है जो बता सके कि कैसे जियो की मुफ्त सेवाएं रिलायंस इंडस्ट्रीज की एकतरफा कार्रवाई जियो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच एक गैर-प्रतिस्पर्धी समझौते का परिणाम हैं।

सीसीआई ने कहा कि जियो का आचरण अनुचित मूल्‍य निर्धारण विरोधी कानून के तहत प्रथम दृष्‍टता गलत नहीं है। उसने यह भी कहा कि जियो के खिलाफ प्रतिस्‍पर्धा विरोधी कोई भी साक्ष्‍य न मिलने से रिलायंस इंडस्‍ट्रीज को प्रतिस्‍पर्धा कानून के तहत केवल इस वजह से नहीं घसीटा जा सकता क्‍योंकि उसने अपने टेलीकॉम वेंचर में बहुत बड़ा निवेश किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा