1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकारी आवास खाली करने वालों को राहत, केंद्र ने आवास छोड़ने की समयसीमा बढ़ाकर 31 मई की

सरकारी आवास खाली करने वालों को राहत, केंद्र ने आवास छोड़ने की समयसीमा बढ़ाकर 31 मई की

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 25, 2020 08:36 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 08:36 pm IST

कोरोना संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने लिया फैसला

relief for government employee- India TV Hindi
relief for government employee Image Source : FILE

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ऐसे कर्मचारियों को राहत दी है जिन्हे अपने सरकारी आवास छोड़ने हैं। केंद्र सरकार के द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक अब वो सरकारी आवास में 31 मई तक रह सकते हैं। दरअसल हाउसिंग मिनिस्ट्री के सामने कई सरकारी कर्मचारियों ने लॉकडाउन की वजह से आ रही समस्याएं रखी थीं। इन कर्मचारियों के मुताबिक उन्हें सरकार के द्वारा वायरस को लेकर जारी दिशा निर्देश की वजह से सरकारी घर का विकल्प तलाशने में काफी मुश्किल आ रही है। जिसके बाद केंद्र सरकार ने राहत का निर्णय लिया है।

मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस की वजह से स्थितियां बेहद गंभीर है। और ऐसे में किसी के लिए ये आसान नहीं है कि वो इन परिस्थितियों में अपना घर छोड़े या उसका विकल्प तलाशे। ऐसे में सरकार ने फैसला लिया है कि कर्मचारी 31 मई तक अपने आवासों में ही रह सकते हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा