1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. केंद्र ने बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति की समीक्षा की

केंद्र ने बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति की समीक्षा की

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 28, 2021 09:55 pm IST,  Updated : Aug 28, 2021 09:55 pm IST

बयान के अनुसार, स्टॉक की दैनिक निगरानी सुनिश्चित करने के लिए बिजली मंत्रालय, सीईए और कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक कोर प्रबंधन टीम (सीएमटी) का गठन करने का फैसला किया गया।

केंद्र ने बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति की समीक्षा की- India TV Hindi
केंद्र ने बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति की समीक्षा की Image Source : FILE

नई दिल्ली: केंद्र ने कुछ परियोजनाओं में कोयले के कम भंडार को देखते हुए बिजली संयंत्रों में कोयले की आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की है। शनिवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। बिजली मंत्रालय ने बयान में कहा कि केंद्रीय बिजली सचिव आलोक कुमार ने शुक्रवार को केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) और कोयला मंत्रालय के साथ बैठक कर कुछ बिजली संयंत्रों में कोयले के कम स्टॉक को देखते हुए कोयला आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। 

बयान के अनुसार, स्टॉक की दैनिक निगरानी सुनिश्चित करने के लिए बिजली मंत्रालय, सीईए और कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक कोर प्रबंधन टीम (सीएमटी) का गठन करने का फैसला किया गया। बिजली संयंत्रों को प्राथमिकता के आधार पर लोडिंग और कोयला आपूर्ति मुद्दों को लेकर एक केंद्रीकृत ईमेल पर अपने अनुरोध भेजने के लिए कहा गया है, ताकि मामला संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा