1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. China slowdown: एक हफ्ते में दूसरी बार रुकी ट्रेडिंग, शंघाई कंपोजिट 7 फीसदी तक टूटा

China slowdown: एक हफ्ते में दूसरी बार रुकी ट्रेडिंग, शंघाई कंपोजिट 7 फीसदी तक टूटा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jan 07, 2016 09:07 am IST,  Updated : Jan 07, 2016 09:07 am IST

इस हफ्ते में दूसरी बार भारी गिरावट की वजह से चीन में ट्रेडिंग पर रोक लगा दी गई है। गुरुवार को चीन में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 7 फीसदी तक टूट गया है।

China slowdown: एक हफ्ते में दूसरी बार रुकी ट्रेडिंग, शंघाई कंपोजिट 7 फीसदी तक टूटा- India TV Hindi
China slowdown: एक हफ्ते में दूसरी बार रुकी ट्रेडिंग, शंघाई कंपोजिट 7 फीसदी तक टूटा

नई दिल्ली। इस हफ्ते में दूसरी बार भारी गिरावट की वजह से चीन में ट्रेडिंग पर रोक लगा दी गई है। गुरुवार को चीन में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 7 फीसदी तक टूट गया है, जिसके कारण ट्रेडिंग पूरे दिन के लिए रोक दी गई है। इससे पहले सोमवार को 15 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकी गई थी। गिरावट की प्रमुख वजह चीन की करेंसी युआन के डीवैल्युएशन को माना जा रहा है। चीन के सेंट्रल बैंक पीबीओसी ने युआन को आधा फीसदी डीवैल्युड किया है। चीन की बाजार आई गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ेगा। चीन में सर्किट फिल्टर 7 फीसदी का है, अगर इससे ज्यादा गिरावट आती है तो बाजार बंद कर दिया जाता है।

एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली

जापान का निक्केई 1.88 फीसदी की तेज गिरावट के बाद 17,855 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, स्ट्रेट्स टाइम्स में 1.56 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह 2,760 के आसपास है। हैंगसेंग भी 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया है और 20,362 पर दिखाई दे रहा है। ताइवान में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरिया का कोस्पी 1.25 फीसदी की गिरावट के बाद 1,901 पर बना हुआ है।

इसलिए आई बाजार में गिरावट

एक्सपर्ट्स के मुताबिक चीन के मार्केट में गिरावट युआन के डीवैल्युड होने से आई है। वहीं, चीन में आर्थिक सुस्ती से क्रूड की कीमतों में गिरावट जारी है। इसके अलावा चीन में कमजोरी से ग्लोबल मार्केट में आर्थिक मंदी का डर भी गहरा रहा है। युआन के डीवैल्युएशन से ग्लोबल करेंसी पर निगेटिव असर होगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन के बाजारों में आगे भी गिरावट जारी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा