1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोल इंडिया CMPDIL में 10 प्रतिशत विनिवेश को मंजूरी देगा

कोल इंडिया CMPDIL में 10 प्रतिशत विनिवेश को मंजूरी देगा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 10, 2021 11:39 pm IST,  Updated : Oct 10, 2021 11:39 pm IST

कोल इंडिया लिमिटेड का बोर्ड अपनी सहायक कंपनी केंद्रीय खनन योजना एवं डिजाइन संस्थान लिमिटेड (सीएमपीडीआईएल) में 10 प्रतिशत विनिवेश के केंद्र के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकता है।

कोल इंडिया CMPDIL में 10 प्रतिशत विनिवेश को मंजूरी देगा- India TV Hindi
कोल इंडिया CMPDIL में 10 प्रतिशत विनिवेश को मंजूरी देगा Image Source : FILE

कोलकाता: कोल इंडिया लिमिटेड का बोर्ड अपनी सहायक कंपनी केंद्रीय खनन योजना एवं डिजाइन संस्थान लिमिटेड (सीएमपीडीआईएल) में 10 प्रतिशत विनिवेश के केंद्र के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि इस सलाहकार फर्म को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि अगर महारत्न कंपनी के निर्गम को मंजूरी मिल जाती है, तो यह कोल इंडिया द्वारा कोयला उत्पादक सहायक कंपनियों को बेचने और सूचीबद्ध करने के लिए एक मिसाल कायम करेगा। 

कोयला मंत्रालय ने 23 सितंबर को लिखे एक पत्र में कोल इंडिया को सीएमपीडीआईएल की चुकता पूंजी के 10 प्रतिशत हिस्से का विनिवेश करने और उसे शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने के लिए बोर्ड की मंजूरी लेने को कहा था। कोल इंडिया लिमिटेड की अगली बोर्ड बैठक इसी महीने होने की संभावना है, लेकिन तारीख अभी तय नहीं हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा