1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. CCD का शेयर लगातार तीसरे दिन 10% और टूटा, 3 दिन में बाजार पूंजीकरण घटकर रह गया 2,343.84 करोड़ रुपए

CCD का शेयर लगातार तीसरे दिन 10% और टूटा, 3 दिन में बाजार पूंजीकरण घटकर रह गया 2,343.84 करोड़ रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 01, 2019 01:35 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 01:35 pm IST

पिछले तीन दिन में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,723.16 करोड़ रुपए कम होकर 2,343.84 करोड़ रुपए पर आ गया है।

Coffee Day Enterprises shares tank another 10 pc- India TV Hindi
Coffee Day Enterprises shares tank another 10 pc Image Source : COFFEE DAY ENTERPRISES SH

नई दिल्ली। कैफे कॉफी डे (सीसीडी) ब्रांड नाम से कॉफी चेन चलाने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार को भी 10 प्रतिशत गिर गया। पिछले तीन दिन में बीएसई में कंपनी का शेयर 42 प्रतिशत गिर चुका है। कंपनी के चेयरमैन वी.जी.सिद्धार्थ के सोमवार से लापता होने के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट जारी है। सिद्धार्थ का शव बुधवार की सुबह बरामद किया गया।

बीएसई ने बुधवार को कंपनी के शेयरों में उतार-चढ़ाव की अधिकतम सीमा 20 प्रतिशत से संशोधित कर 10 प्रतिशत कर दी। गुरुवार को शेयर 10 प्रतिशत गिरकर 52 सप्ताह के निचले स्तर 110.95 रुपए पर चल रहा है। पिछले तीन दिन में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,723.16 करोड़ रुपए कम होकर 2,343.84 करोड़ रुपए पर आ गया है।

कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने बुधवार को अपने स्‍वतंत्र निदेशक एसवी रंगनाथ को अं‍तरिम चेयरमैन नियुक्‍त करने की घोषणा की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा