1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. CCD बोर्ड ने एसवी रंगनाथ को बनाया अंतरिम चेयरमैन, 8 अगस्‍त को होगी बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स की बैठक

CCD बोर्ड ने एसवी रंगनाथ को बनाया अंतरिम चेयरमैन, 8 अगस्‍त को होगी बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स की बैठक

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 31, 2019 02:34 pm IST,  Updated : Jul 31, 2019 03:49 pm IST

कंपनी परिचालन को सुचारू और ताजा घटनाक्रमों से अप्रभावित रखने के लिए कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स ने यह फैसला लिया है।

S V Ranganath appointed as the interim chairman of the Coffee Day Enterprises- India TV Hindi
S V Ranganath appointed as the interim chairman of the Coffee Day Enterprises Image Source : S V RANGANATH APPOINTED A

नई दिल्‍ली। कॉफी चेन कैफे कॉफी डे (सीसीडी) का परिचालन करने वाली कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने कंपनी के संस्थापक वी.जी.सिद्धार्थ का शव मिलने के बाद स्वतंत्र निदेशक एस. वी. रंगनाथ को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है।  कंपनी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने आगे के संचालन की संरचना तय करने के लिए बुधवार को बैठक की। निदेशक मंडल में सिद्धार्थ की पत्नी मालविका हेगड़े भी निदेशक हैं। कंपनी ने शेयर बाजार से कहा कि निदेशक मंडल ने एस.वी.रंगनाथ को अंतरिम चेयरमैन तथा नितिन बागमाने को अंतरिम मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया है।

निदेशक मंडल ने एक कार्यकारी समिति भी गठित की जिसके पास मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा प्रशासनिक समिति के अधिकार होंगे। कार्यकारी समिति में रंगनाथ, बागमाने तथा मुख्य वित्तीय अधिकारी आर.राम मोहन शामिल हैं।

कंपनी परिचालन को सुचारू और ताजा घटनाक्रमों से अप्रभावित रखने के लिए कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स ने यह फैसला लिया है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स की अगली बैठक 8 अगस्‍त को सुनिश्चित की गई है। इस बैठक में कंपनी परिचालन से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाएंगे।

उल्‍लेखनीय है कि प्राइवेट इक्विटी इन्‍वेस्‍टर और इनकम टैक्‍स अधिकारी द्वारा परेशान किए जाने की वजह से वीजी सिद्धार्थ ने सोमवार शाम नेत्रावती नदी में कूदकर अपनी जान दे दी थी। उनका शव बुधवार को सुबह नदी के किनारे मिला। वीजी सिद्धार्थ के सम्‍मान में 270 शहरों में 1750 सीसीडी आउटलेट्स को बंद रखने का भी निर्णय बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स ने किया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा