1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RIP Siddhartha: वीजी सिद्धार्थ की याद में आज देशभर में बंद रहेंगे CCD आउटलेट्स, शेयर 20% और टूटा

RIP Siddhartha: वीजी सिद्धार्थ की याद में आज देशभर में बंद रहेंगे CCD आउटलेट्स, शेयर 20% और टूटा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 31, 2019 11:50 am IST,  Updated : Jul 31, 2019 11:50 am IST

कंपनी के 240 शहरों में सभी 1750 रिटेल आउटलेट्स को हमारे संस्थापक-चेयरमैन सिद्धार्थ के सम्मान में बुधवार को बंद रखा जाएगा।

CCD outlets shut for a day, Coffee Day Enterprises shares further plummet 20 pc- India TV Hindi
CCD outlets shut for a day, Coffee Day Enterprises shares further plummet 20 pc Image Source : CCD OUTLETS SHUT

बेंगलुरु। लोकप्रिय रिटेल चेन कैफे कॉफी डे (सीसीडी) ने अपने संस्‍थापक-चेयरमैन वीजी सिद्धार्थ की याद में बुधवार को पूरे देश में अपने सभी आउटलेट्स बंद रखने का फैसला किया है। कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री एसएम कृष्‍णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ ने सोमवार शाम नेत्रावती नदी में कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली थी। उनका शव बुधवार की सुबह मिला।

सूत्र ने बताया कि कंपनी के 240 शहरों में सभी 1750 रिटेल आउटलेट्स को हमारे संस्‍थापक-चेयरमैन सिद्धार्थ के सम्‍मान में बुधवार को बंद रखा जाएगा। नेत्रावती नदी के तट पर सिद्धार्थ का शव मिलने के बाद कंपनी के बोर्ड ने यह फैसला लिया है।

कॉफी ग्‍लोबल एंटरप्राइजेज और अमलग्‍मैटेट बीन कॉफी (एबीसी) सहित सीसीडी के सभी ऑफ‍िस पूरे देश में एक दिन के लिए बंद रखे जाएंगे। सूत्र ने बताया कि कॉफी किंग सिद्धार्थ की अचानक मृत्‍यु होने के कारण दक्षिणी राज्‍य के तीन कॉफी जिलों चिकमंगलुरु, हसन और कोडुगू में सभी कॉफी बागानों के श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए अवकाश की घोषणा की गई है।  

सीसीडी का शेयर और 20 प्रतिशत टूटा

कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड के चेयरमैन का शव बरामद होने के बाद कंपनी का शेयर बुधवार को और 20 प्रतिशत टूटकर अपने अब तक के सबसे निचले स्‍तर पर पहुंच गया। बीएसई पर सीसीडी का शेयर 20 प्रतिशत नुकसान के साथ 123.25 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस गिरावट के साथ ही कंपनी के बाजार पूंजीकरण में लगभग 700 करोड़ की कमी आ गई है।

एनएसई पर भी कंपनी का शेयर 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 122.75 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले दो दिनों में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1463.32 करोड़ रुपए घटकर  2603.68 करोड़ रुपए रह गया है। मंगलवार को भी सीसीडी के शेयरों में 20 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा