1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फोर्ड 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करेगी, खतरे में 20,000 लोगों की नौकरियां

फोर्ड 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करेगी, खतरे में 20,000 लोगों की नौकरियां

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 16, 2017 06:38 pm IST,  Updated : May 16, 2017 06:38 pm IST

Ford motor वैश्विक स्तर पर अपने 10 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है, जिसका मतलब है कि दुनिया भर में 20,000 नौकरियों की कटौती की जाएगी।

Ford 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करेगी, खतरे में 20,000 लोगों की नौकरियां- India TV Hindi
Ford 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करेगी, खतरे में 20,000 लोगों की नौकरियां

हालांकि कंपनी ने अभी न तो इन खबरों को खारिज किया है और न ही इनकी पुष्टि की है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह ‘लागत में कमी लाने के लिए तथा जितना संभव हो उतने कर्मचारियों में कमी करना चाहती है, ताकि ज्यादा कुशल बन सके।’ लेकिन कंपनी अभी किसी प्रकार की कटौती की घोषणा नहीं कर रही है। फोर्ड ने पिछले महीने घोषणा की कि वह ‘उभरते अवसरों’ में निवेश के प्रयासों को लागू करने के लिए तीन अरब डॉलर की लागत कम करने की कोशिश कर रही है।

आईटी क्षेत्र में तीन साल तक होगी हर साल दो लाख इंजीनियरों की छंटनी 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा