1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जनवरी में रिटेल महंगाई दर घट कर 3.17 फीसदी, सब्जियों और दालों की कीमतों में जोरदार गिरावट

जनवरी में रिटेल महंगाई दर घट कर 3.17 फीसदी, सब्जियों और दालों की कीमतों में जोरदार गिरावट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 13, 2017 06:27 pm IST,  Updated : Feb 13, 2017 06:32 pm IST

सब्जियों, दालों और दूसरे खाने-पीने की चीजों में आई नरमी से रिटेल महंगाई दर घटकर 3.17 फीसदी पर आ गई है। दिसंबर 2016 में सीपीआई 3.41 फीसदी पर थी।

नई दिल्ली। जनवरी में आम लोगों को महंगाई से कुछ राहत मिली है। सब्जियों, दालों और दूसरे खाने-पीने की चीजों में आई नरमी से रिटेल महंगाई दर (सीपीआई) घटकर 3.17 फीसदी पर आ गई है। दिसंबर 2016 में सीपीआई 3.41 फीसदी पर थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक यह नोटबंदी के बाद लगातार दूसरा महीना है, जब रिटेल महंगाई में गिरावट दर्ज की गई है।

खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर घटी

  • जनवरी में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर 1.37 फीसदी से घटकर 0.53 फीसदी रही।
  • सब्जियों की महंगाई दर -14.59 फीसदी के मुकाबले -15.62 फीसदी रही है।
  • महीने दर महीने आधार पर जनवरी में फ्यूल, लाइट की महंगाई दर 3.77 फीसदी से घटकर 3.42 फीसदी रही है।

कपड़ों, जूतों की महंगाई भी घटी

  • जनवरी में कपड़ों, जूतों की महंगाई दर 4.88 फीसदी से घटकर 4.71 फीसदी रही है।
  • अनाजों और उत्पादों की महंगाई दर 5.25 फीसदी से मामूली घटकर 5.23 फीसदी रही है।
  • दालों की महंगाई दर -1.57 फीसदी के मुकाबले -6.62 फीसदी रही है।
  • दूध और उत्पादों की महंगाई दर 4.40 फीसदी से घटकर 4.23 फीसदी रही है।
  • चीनी और मिठाईयों की महंगाई दर 21.06 फीसदी से घटकर 18.69 फीसदी रही है।

नोट: सभी आकड़े महीने दर महीने के आधार पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा