1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. क्रिसिल ने 2021-22 के लिए GDP वृद्धि अनुमान को घटाकर 9.5 फीसदी किया

क्रिसिल ने 2021-22 के लिए GDP वृद्धि अनुमान को घटाकर 9.5 फीसदी किया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 07, 2021 09:37 pm IST,  Updated : Jun 07, 2021 09:37 pm IST

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते घरेलू खपत और निवेश प्रभावित होने के कारण क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने सोमवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान को 11 प्रतिशत से घटाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया।

क्रिसिल ने 2021-22 के लिए GDP वृद्धि अनुमान को घटाकर 9.5 फीसदी किया- India TV Hindi
क्रिसिल ने 2021-22 के लिए GDP वृद्धि अनुमान को घटाकर 9.5 फीसदी किया Image Source : PIXABAY

मुंबई: कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते घरेलू खपत और निवेश प्रभावित होने के कारण क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने सोमवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान को 11 प्रतिशत से घटाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया। क्रिसिल के अलावा भी कई संस्थाओं ने भारत की वृद्धि दर के अनुमानों में कटौती की है और कुछ तो इसके 7.9 प्रतिशत रहने की बात कह चुके हैं। 

भारतीय अर्थव्यवस्था में वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 7.3 प्रतिशत संकुचन हुआ। क्रिसिल के अर्थशास्त्रियों ने अपने पूर्वानुमानों में कटौती करते हुए कहा कि वृद्धि के दो वाहकों - निजी खपत और निवेश, पर दूसरी लहर का प्रकोप एकदम स्पष्ट है, जिसके चलते ये संशोधन किए गए हैं। 

रेटिंग एजेंसी ने अपनी टिप्पणी में कहा कि संक्रमण के दैनिक मामलों में ऊपरी स्तर से गिरावट आई है, लेकिन राज्यों को प्रतिबंध हटाते समय सावधान रहना चाहिए, क्योंकि एक और लहर आने की आशंका बनी हुई है। धीमी गति से हो रहे टीकाकरण के चलते यह आशंका और भी बढ़ गई है। क्रिसिल ने कहा कि कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंध कुछ हद तक जारी रहेंगे और कम से कम अगस्त तक किसी न किसी रूप में गतिशीलता प्रभावित होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

GDP