1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक झटके में 10,400 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने की कीमतों में भी जोरदार तेजी- चेक करें आज के ताजा भाव

एक झटके में 10,400 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने की कीमतों में भी जोरदार तेजी- चेक करें आज के ताजा भाव

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 22, 2025 06:45 pm IST,  Updated : Dec 22, 2025 06:45 pm IST

पिछले हफ्ते शुक्रवार को चांदी की कीमत 3500 रुपये की गिरावट के साथ 2,04,100 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
चांदी की कीमतों में छप्परफाड़ तेजी Image Source : PIXABAY

Silver and Gold Price: सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। सोने और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिली, जिसके बाद दोनों कीमती धातुओं ने अपना-अपना नया लाइफटाइम हाई टच कर लिया। सोमवार को ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतें 1685 रुपये की तेज बढ़त के साथ 1,38,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गईं। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को सोने की कीमतें 1,36,515 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर स्थिर रही थीं।

चांदी की कीमतों में छप्परफाड़ तेजी

सोने के अलावा, आज चांदी की कीमतों में छप्परफाड़ तेजी देखी गई। राजधानी दिल्ली में आज चांदी की कीमतें 10,400 रुपये की बंपर बढ़त के साथ 2,14,500 रुपये प्रति किलो के नए ऑल 

टाइम हाई पर पहुंच गईं। पिछले हफ्ते शुक्रवार को चांदी की कीमत 3500 रुपये की गिरावट के साथ 2,04,100 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। चांदी की कीमतों ने पिछले हफ्ते गुरुवार को ही 1800 रुपये बढ़कर 2,07,600 रुपये प्रति किलो का नया रिकॉर्ड बनाया था। इसके अलावा, आज विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी भी 2.31 डॉलर या 3.44 प्रतिशत बढ़कर 69.45 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

क्यों बढ़ रही हैं सोने-चांदी की कीमतें

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोने और चांदी के सोमवार को एक और नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने से सर्राफा में तेजी का दौर जारी रहा।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 80.85 डॉलर यानी 1.86 प्रतिशत बढ़कर 4420.35 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। गांधी ने कहा, ‘‘चांदी और सोने में निवेशकों की रुचि काफी बढ़ गई है क्योंकि अमेरिका में ब्याज दरें कम हो रही हैं, राजकोषीय चिंताएं बढ़ रही हैं और अमेरिकी अर्थव्यवस्था अधिक अनिश्चित होती जा रही है। इससे सुरक्षित-संपत्ति की ओर बदलाव आया है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा