1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स में हुई इंडिगो की एंट्री, टाटा की ये कंपनी हुई बाहर

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स में हुई इंडिगो की एंट्री, टाटा की ये कंपनी हुई बाहर

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 22, 2025 03:41 pm IST,  Updated : Dec 30, 2025 10:26 am IST

आज बीएसई के 30 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन) की एंट्री हो गई।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, tata motors, trent, infosys, bharti a- India TV Hindi
शेयर बाजार में जोरदार तेजी Image Source : PTI

Share Market Closing 22 December, 2025: शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। सोमवार को, बाजार ने लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। आज बीएसई सेंसेक्स 638.12 अंकों (0.75%) की तेजी के साथ 85,567.48 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 206.00 अंकों (0.79 प्रतिशत) की लंबी छलांग के साथ 26,172.40 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज बीएसई के 30 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन) की एंट्री हो गई और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स इससे बाहर हो गया। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 338.3 अंक (0.39 प्रतिशत) और निफ्टी 80.55 अंक (0.30 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुए थे। 

हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स की 24 कंपनियों के शेयर

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बजाज फाइनेंस के शेयर आज बिना किसी बदलाव के बंद हुए। जबकि, 4 अन्य कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 38 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 12 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा 3.56 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का आज कैसा रहा प्रदर्शन

इनके अलावा, सेंसेक्स के अन्य स्टॉक्स में इंफोसिस 3.06 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.32 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.74 प्रतिशत, बीईएल 1.57 प्रतिशत, सनफार्मा 1.43 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.35 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.32 प्रतिशत, टीसीएस 1.28 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.05 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.74 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.66 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.55 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.40 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.39 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.39 प्रतिशत, एटरनल 0.38 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.36 प्रतिशत, आईटीसी 0.36 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.28 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.21 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.17 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.15 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.09 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.37 प्रतिशत, एलएंडटी 0.09 प्रतिशत और इंडिगो के शेयर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा