1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए लोग विदेश भेज रहे थे पैसे, कस्‍टम्‍स ने पकड़ा

500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए लोग विदेश भेज रहे थे पैसे, कस्‍टम्‍स ने पकड़ा

 Written By: Manish Mishra
 Published : Apr 09, 2017 01:01 pm IST,  Updated : Apr 09, 2017 01:13 pm IST

कुछ लोग कूरियर से चलन से बाहर हो चुके 500 और 1000 रुपए के नोट अपने रिश्‍तेदारों को विदेश भेज रहे थे। इस सिलसिले में कई लोग पकड़े जा चुके हैं।

500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए लोग विदेश भेज रहे थे पैसे, कस्‍टम्‍स ने पकड़ा- India TV Hindi
500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए लोग विदेश भेज रहे थे पैसे, कस्‍टम्‍स ने पकड़ा

नई दिल्‍ली। बंद हुए 500 और 1000 के नोटों को नए नोटों में बदलवाने का लोगों का लालच अब भी बरकरार है। इसके लिए वह ऐसे-ऐसे तरीके अपना रहे हैं कि आप सुन कर हैरान रह जाएंगे। हालांकि, इन तरीकों पर सरकार की नजर है और कई लोग पकड़े भी जा चुके हैं।

दरअसल, कुछ लोग कूरियर से चलन से बाहर हो चुके 500 और 1000 रुपए के नोट अपने रिश्‍तेदारों को विदेश भेज रहे थे। ऐसे लोगों का प्‍लान था कि बाद में इसे नए नोटों में बदलवा लिया जाएगा। उल्‍लेखनीय है कि NRIs के लिए पुराने नोटों को बदलवाने की समय-सीमा 30 जून तक है।

यह भी पढ़ें : देश की सबसे बड़ी कंपनी बनने के कगार पर है RIL, मार्केट कैप हुआ 4.5 लाख करोड़ रुपए

कस्‍टम्‍स विभाग की नजर में आया यह मामला

कस्‍टम्‍स विभाग के अधिकारियों ने इस संदर्भ में कुछ मामले दर्ज किए है। चलन से बाहर हो चुके नोटों को कूरियर के जरिए विदेश भेजा जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक एक लाख ऐसे नोट पकड़े जा चुके हैं।

झूठ बोलकर विदेश भेज रहे थे नोट

जिन लोगों के पास 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट हैं, वे किताब घोषित करते हुए इन्‍हें विदेश भेजने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे लोग विदेश में रह रहे अपने रिश्‍तेदार या दोस्‍तों की बदौलत इन्‍हें बदलवाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बड़े प्रोजेक्‍ट को लोन देने के लिए खुलेंगे होलसेल एंड लांग-टर्म फाइनेंस बैंक, RBI ने जारी किया डिस्‍कशन पेपर

दो मामलों में कूरियर पंजाब से ऑस्‍ट्रेलिया के लिए भेजा जा रहा था और बताया गया था कि उसके भीतर किताब है। ऐसा ही एक कूरियर कोरिया और यूएई के लिए बुक किया गया था जिसके भीतर पुराने नोट भरे थे। अधिकारी ने बताया कि इन कूरियर्ससे अभी तक एक लाख रुपए से अधिक के पुराने नोट जब्‍त किए जा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा